शार्दुल ठाकुर की इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से भी हो सकते हैं बाहर!
आईपीएल 2023 का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 29, 2023 3:28 pm

आईपीएल 2023 का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 21 रनों से जीत दर्ज की थी। टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी। KKR के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर पिछले कुछ मैच से बाहर चल रहे हैं।
ऐसी खबरें आ रही थी कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ खराब प्रदर्शन के चलते शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन शार्दुल ठाकुर चोट के चलते टीम से बाहर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शार्दुल ठाकुर अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ आगामी मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं।
इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में रिप्लेस करेंगे शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो ओवर में गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर एक विकेट लिया था, और 13 रन भी बनाए थे। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स को वह मैच 5 विकेट से हारना पड़ा था। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार शार्दुल ठाकुर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले नेट में अभ्यास करना शुरू कर दिया है और वह पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक शार्दुल ठाकुर प्लेइंग 11 में वैभव अरोरा को रिप्लेस करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें वैभव अरोरा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मुकाबले में अपना डेब्यू किया था। आईपीएल 2023 के इस सीजन के पांच मैचों में शार्दुल ठाकुर अब तक 101 रन बना चुके हैं और दो विकेट अपने नाम कर चुके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वापसी करते हुए शार्दुल ठाकुर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स इस वक्त आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में 8 मैचों में तीन जीत के साथ सातवें पायदान पर मौजूद है। प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए कोलकाता को आगामी मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत बनानी होगी।