अथिया शेट्टी LSG के लिए हो रही हैं लकी साबित, उनकी मौजूदगी में जीत रही है केएल राहुल की टीम! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अथिया शेट्टी LSG के लिए हो रही हैं लकी साबित, उनकी मौजूदगी में जीत रही है केएल राहुल की टीम!

अथिया शेट्टी LSG टीम के लिए लगातार हो रही है लकी साबित।

Athiya Shetty And KL Rahul (image Credit- Instagram)
Athiya Shetty And KL Rahul (image Credit- Instagram)

केएल राहुल (KL Rahul) की वाइफ अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) लगातार खबरों में बनी रहती हैं, साथ ही वो राहुल को चीयर करने स्टेडियम भी जाती हैं। ऐसा ही कुछ लगातार IPL में भी हो रहा है और अथिया की मौजूदगी में राहुल की टीम जीत की कहानी भी लिख रही है।

केएल राहुल का कैसा चल रहा है IPL 2023 में प्रदर्शन?

दूसरी ओर इस IPL में LSG टीम के कप्तान केएल राहुल अपनी धीमी बल्लेबाजी के लिए काफी ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं, वैसे राहुल ने अभी तक हुए 8 मैचों में कुल 274 रन अपने नाम किए हैं और इस दौरान कप्तान के बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं।

अथिया शेट्टी स्टेडियम में आती हैं, केएल राहुल की टीम जीत जाती है

*अथिया शेट्टी LSG टीम के लिए लगातार हो रही है लकी साबित।
*पहले जयपुर पहुंची थी अथिया, LSG ने जीता था वो मैच।
*अब मोहाली में अथिया ने देखा मैच, राहुल की टीम जीती।
*अंक तालिका पर दूसरे नंबर पर आ गई है अब LSG टीम।

कल के मुकाबले में LSG को चीयर करती हुई अथिया शेट्टी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

LSG टीम ने बना दिया कल के मैच में बड़ा रिकॉर्ड

दूसरी ओर कल LSG टीम ने पंजाब के खिलाफ बड़ा कारनामा किया था, जहां राहुल की टीम ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जहां टीम ने 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए थे, वहीं पहले नंबर पर RCB भी बकरार है और टीम का स्कोर 263 रन था।

IPL में सबसे ज्यादा स्कोर खड़ा करने वाली टीमों की लिस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp