CSK vs PBKS: चेन्नई बनाम पंजाब मैच में शेख रसीद के कैच लेने की फोटो ने खींचा क्रिकेट जगत का ध्यान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs PBKS: चेन्नई बनाम पंजाब मैच में शेख रसीद के कैच लेने की फोटो ने खींचा क्रिकेट जगत का ध्यान 

टीवी अंपायर ने कैच को साफ बताते हुए बल्लेबाज को आउट करार दिया था 

Chennai Super Kings vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)
Chennai Super Kings vs Punjab Kings (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, CSK vs PBKS: आईपीएल 2023 में आज खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स में क्रिकेट फैंस को एक अलग ही रोमांच देखने को मिला है। भले ही मैच को पंजाब आखिरी गेंद पर जीतने में कामयाब रही हो, लेकिन मैच किसी झूले की तरह कभी इस पाले तो कभी उस पाले में नजर आ रहा था।

तो वहीं पंजाब की पारी के 19वें ओवर के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसमें पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हुआ यूं कि पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 10 गेंदों में 21 रनों पर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं और तुषार देशपांडे के ओवर की चौथी गेंद पर वह एक तेज शाॅट लाॅन्ग ऑन की ओर खेल देते हैं।

लेकिन वहीं चेन्नई की ओर से बाउंड्री लाइन पर खड़े स्थानापन्न खिलाड़ी शेख रसीद कैच को पकड़ते हुए सीमा रेखा के काफी नजदीक चले जाते हैं। हालांकि, रसीद द्वारा कैच लेने की वीडियो को देखकर कई फैंस को लगता है कि उनके पैर ने सीमा रेखा को छू लिया है।

तो वहीं जब ऑनफील्ड द्वारा इस कैच का रिव्यू कराया जाता है, तो टीवी अंपायर को भी कोई ऐसे ठोस सबूत नहीं मिले और उन्होंने जितेश शर्मा को आउट करार दिया गया। गौरतलब है कि यह मैच को बहुत ही संवेदनशील पल था, उस समय पंजाब को जीत के लिए 9 गेंदों में 15 रनों की जरूरत होती है। तो वहीं इस कैच को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि यह कैच था और कई फैंस कह रहे हैं कि यह कैच नहीं था।

देंखे इस कैच की फोटो

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का हाल:

बता दें कि मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवाॅन काॅन्वे की 92 रनों की पारी के दम पर 201 रनों का टारगेट पंजाब किंग्स के सामने रखा, जिसे पंजाब ने पारी की आखिरी गेंद पर 6 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

close whatsapp