यशस्वी जायसवाल कैसे लगाते हैं इतने लंबे-लंबे छक्के, रोहित शर्मा ने मैच के बाद खोला राज
रोहित शर्मा ने कहा कि, यशस्वी जायसवाल काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं।
अद्यतन - मई 1, 2023 11:59 पूर्वाह्न

आईपीएल 2023 के 42 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 212 रन बनाए। जिसमें सबसे बड़ा योगदान यशस्वी जायसवाल का रहा, जिन्होंने तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 214 रन बनाया और इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। बता दें मुंबई की ओर से सबसे अच्छी पारी सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने खेली। हालांकि भले ही यह मैच राजस्थान रॉयल्स ने गवां दिए लेकिन इस टीम के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदारी पारी के कारण काफी सुर्खियां बटोरी।
यशस्वी जायसवाल के इस धमाकेदार पारी की तारीफ रोहित शर्मा ने भी की। उनका मानना है कि यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए फायदेमंद खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। बता दें मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में रोहित शर्मा ने बताया कि आखिर यशस्वी जायसवाल इतने लंबे छक्के कैसे लगा लेते हैं?
इस बार जायसवाल अपने गेम को अलग लेवल पर ले गए हैं- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने कहा कि, मैंने यशस्वी को पिछले साल भी खेलते हुए देखा था लेकिन इस बारे वह अपने गेम को अलग लेवल पर ले गए हैं। मैंने उनसे पूछा था कि इतने लंबे छक्के लगाने के लिए ताकत कहां से लाते हैं। तो उन्होंने मुझे बताया कि वह जिम जाते हैं। वह काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, घरेलु क्रिकेट उनके लिए काफी अच्छा रहा था और वह उसी फॉर्म को आईपीएल में भी लेकर चल रहे हैं। ये उनके लिए, भारतीय क्रिकेट के लिए और राजस्थान रॉयल्स के लिए बहुत अच्छा है। वहीं टिम डेविड ने भी यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने बहुत अच्छी पारी खेली, उन्हें बधाई। वह मुंबई से हैं और उन्हें इस मुकाबले में इसका फायदा मिला।