IPL 2023 Points Table अपडेट: RCB vs LSG मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: RCB vs LSG मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की।

Royal Challengers Bangalore (Photo Source: BCCI/IPL)
Royal Challengers Bangalore (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने 30 गेंदो में 31 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदो में 44 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

नवीन-उल-हक ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा के नाम 2-2 विकेट और कृष्णप्पा गौतम के नाम एक विकेट शामिल रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स RCB के गेंदबाजों के आगे बुरी तरह फ्लॉप होते हुए नजर आई।

लखनऊ की आधी टीम मात्र 38 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी, LSG 19.5 ओवर में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग के चलते 18 रनों से जीत हासिल की। कर्ण शर्मा और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए। वहीं हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, और ग्लेन मैक्सवेल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

आईपीएल 2023 के इस धमाकेदार मुकाबले के बाद आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची की क्या स्थितियां हैं, आइए आपको बताते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान से नीचे गिरकर तीसरे पायदान पर आ गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 मैचों में 5 जीत और 10 अंको के साथ पांचवे पायदान पर आ गई है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस 8 6 2 0 0 12 0.638
WWWLW
2 राजस्थान रॉयल्स 9 5 4 0 0 10 0.800
LWLLW
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 9 5 4 0 0 10 0.639
LWLWL
4 चेन्नई सुपर किंग्स 9 5 4 0 0 10 0.329
LLWWW
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 5 4 0 0 10 -0.030
WLWWL
6 पंजाब किंग्स 9 5 4 0 0 10 -0.447
WLWLW
7 मुंबई इंडियंस 8 4 4 0 0 8 -0.502
WLLWW
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 6 0 0 6 -0.147
LWLLL
9 सनराइजर्स हैदराबाद 8 3 5 0 0 6 -0.577
WLLLW
10 दिल्ली कैपिटल्स 8 2 6 0 0 4 -0.898
LWWLL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 466 9 292 58.25 84 159.59 35 28 5
2 यशस्वी जायसवाल RR 428 9 268 47.56 124 159.7 56 18 1 3
3 डेवॉन कॉनवे CSK 414 9 287 59.14 92 144.25 50 13 5
4 विराट कोहली RCB 364 9 264 45.5 82 137.88 34 11 5
5 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 354 9 243 44.25 92 145.68 23 19 2
6 शुभमन गिल GT 333 8 234 41.63 67 142.31 40 6 3
7 डेविड वॉर्नर DC 306 8 258 38.25 65 118.6 44 1 4
8 काइल मेयर्स LSG 297 9 187 33 73 158.82 26 20 4
9 वेंकटेश अय्यर KKR 296 9 199 32.89 104 148.74 24 16 1 1
10 जोस बटलर RR 289 9 208 32.11 79 138.94 30 10 3

आईपीएक 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 तुषार देशपांडे CSK 17 9 33.2 3/45 200 21.71 11.07 369
2 मोहम्मद सिराज RCB 15 9 35 4/21 210 17.13 7.34 257 1
3 अर्शदीप सिंह PBKS 15 9 33 4/29 198 19.67 8.94 295 1
4 राशिद खान GT 14 8 32 3/31 192 20 8.75 280
5 रविचंद्रन अश्विन RR 13 9 36 2/23 216 20 7.22 260
6 पीयूष चावला MI 13 8 31 3/22 186 17.38 7.29 226
7 रवींद्र जडेजा CSK 13 9 32 3/20 192 18.46 7.5 240
8 मोहम्मद शमी GT 13 8 31 3/25 186 18.15 7.61 236
9 वरूण चक्रवर्ती KKR 13 9 33.4 4/15 202 21.62 8.35 281 1
10 रवि बिश्नोई LSG 12 9 34.3 3/28 207 22.33 7.77 268

close whatsapp