IPL 2023 में अपनी परफॉरमेंस से खुश नहीं है हर्षल पटेल, कहा- मैं बल्लेबाजों को मुफ्त में रन दे रहा हूं - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 में अपनी परफॉरमेंस से खुश नहीं है हर्षल पटेल, कहा- मैं बल्लेबाजों को मुफ्त में रन दे रहा हूं

हर्षल पटेल ने कहा कि, मैंने 10 विकेट चटकाएं हैं लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं हूं।

Harshal Patel
Harshal Patel. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2023 के 16 वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल ने अब तक 10 विकेट झटके हैं। लेकिन इसके बाद भी वह अपने परफॉरमेंस से खुश नहीं हैं। दरअसल उनकी गिनती RCB टीम के प्रमुख गेंदबाज के तौर पर होती है। उन्होंने कई बार महत्वपूर्ण मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।

हालांकि इस सीजन में वह ज्यादा अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। वहीं India Today से बातचीत करते हुए हर्षल पटेल ने बताया कि,उन्हें लगता है कि वह बल्लेबाजों को फ्री में रन दे डालते हैं। वह इसे कम करना चाहते हैं और कुछ क्षेत्रों में सुधार करना चाहते हैं।

मैंने 10 विकेट चटकाएं हैं लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं हूं- हर्षल पटेल 

हर्षल पटेल ने कहा कि, मैंने 10 विकेट चटकाएं हैं लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं हूं। कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर मैं अब भी सुधार करना चाहता हूं और इसपर काम करना चाहता हूं। हां मैंने हर मैच खत्म होने के बाद अपने खेल का समीक्षा की है और मुझे लगता है मैं काफी रन मुफ्त में दे रहा हूं और मैं इनमें कटौती करना चाहता हूं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, परिस्थितियां मेरी गेंदबाजी के अनुकूल हैं और बैंगलोर से यहां आना और एक गेंदबाज के तौर पर लंबी बॉउंड्रीज़ देखना अच्छा है। उनके बल्लेबाजों को देखते हुए हमें अच्छी गेंदबाजी करने और बॉउंड्री कम करने की जरूरत है।

वहीं हाल ही में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में हर्षल पटेल ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 3.5 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाए। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 216 रन बनाए, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली का रहा। वहीं 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम मात्र 108 रन ही बना सकी और RCB ने इस मैच को 18 रन से जीत लिया।

close whatsapp