IPL 2023: WWE सुपरस्टार जाॅन सीना भी हुए एमएस धोनी के मुरीद, शेयर की ये मजेदार फोटो
आए दिन फोटो शेयर करते रहते हैं सोशल मीडिया पर जाॅन सीना
अद्यतन - मई 6, 2023 3:42 अपराह्न

IPL 2023: WWW के दिग्गज सुपस्टार और हाॅलीवुड एक्टर जाॅन सीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो शेयर की है। जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि इस समय आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स जारी 16वें सीजन की पाॅइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम ने अभी तक खेले गए 10 मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है। तो वहीं अब आईपीएल में धोनी की एक फोटो को जाॅन सीना ने शेयर किया है।
जाॅन सीना ने शेयर की माही की फोटो
गौरतलब है कि आए दिन जाॅन सीना कोई भी रैंडम फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते रहते हैं। तो वहीं अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जाॅन सीना ने महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो को शेयर किया है, जिसमें वह उनके फेमस मूव ‘यू कांट सी मी’ वाला पोज करते हुए नजर आते हैं। फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एक डीआरएस काॅल के फैसले के वक्त ऐसा मूव करते हुए नजर आ रहे हैं।
देंखे सीना की सोशल मीडिया पोस्ट
https://twitter.com/cricmohit01/status/1654786256801501187?s=20
घर में मुंबई को हरानी चाहेगी यलो आर्मी
दूसरी ओर आपको चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में बताएं तो इस समय चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडिय में हो रहा है। तो वहीं आईपीएल के इस 49वें मैच को जीतकर माही एंड कंपनी ना सिर्फ पाॅइंट टेबल में खुद की स्थिति मजबूत करना चाहेगी बल्कि, प्लेऑफ की रेस में भी खुद की स्थिति को बेहतर करने की ओर उनकी नजरें होंगी।