हार्दिक पांड्या बेस्ट ऑलराउंडर हैं और मैं उनके जैसा बनना चाहूंगा- वेंकटेश अय्यर - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या बेस्ट ऑलराउंडर हैं और मैं उनके जैसा बनना चाहूंगा- वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर ने का कहना है कि हार्दिक पांड्या बेस्ट ऑलराउंडर हैं और वह उनके जैसा ही बनना चाहते हैं।

Hardik Pandya And Venkatesh Iyer (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya And Venkatesh Iyer (Photo Source: Twitter)

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2023 में अपनी टीम के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन 14 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 404 रन रहें। वह गेंदबाजी करने के लिए भी फिट थे लेकिन उनकी टीम ने उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया।

वहीं गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाने वाले GT के कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की। वहीं कई फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों ने भी हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की। जिसमें KKR के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर का भी नाम शामिल है।

मैं हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर बनना चाहता हूं-वेंकटेश अय्यर 

हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर वेंकटेश अय्यर ने अपनी राय रखी है। दरअसल उनका कहना है कि हार्दिक पांड्या बेस्ट ऑलराउंडर हैं और वह उनके जैसा ही बनना चाहते हैं। बता दें इंडिया टीवी पर बातचीत करते हुए वेंकटेश अय्यर ने कहा कि, मैं एक कम्पलीट ऑलराउंडर बनना चाहता हूं और मैं अपनी टीम के लिए तीनों डिपार्टमेंट में अपना योगदान देना चाहता हूं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, फिर चाहें बल्लेबाजी की स्थिति जैसी भी हो। ओपनिंग हो, मिडिल आर्डर हो या गेम फिनिश करने के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने का हो। चाहे बात पॉवरप्ले और डेथ ओवर में गेंदबाजी करने का हो। वाकई मैं एक कम्प्लीट ऑलराउंडर बनना चाहता हूं, जैसा हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। मैं उन्हें दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर में से एक देखता हूं और मैं वास्तव में उन्हें फॉलो करना चाहता हूं कि वह क्या कर रहे हैं।

इसके साथ ही वेंकटेश अय्यर ने अपने टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, वह इस साल KKR के लिए सबसे अच्छी चीज हैं, आप जानते हैं वह अद्भुत व्यक्ति हैं। उन्होंने बार बार यह दिखाया है कि अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें जरूर होती हैं और हां मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकता जब उन्होंने 5 छक्के लगाए। हम मैदान में ऐसे दौड़े जैसे हमने आईपीएल ही जीत लिया हो। मैं उनके लिए बहुत खुश था।

close whatsapp