CSK के खिलाफ डक पर आउट होते ही रोहित शर्मा ने अपने नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड
रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
अद्यतन - मई 6, 2023 6:08 अपराह्न

आईपीएल 2023 के 49वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बार फिर रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी नेहाल वढेरा ने की। बता दें उन्होंने 51 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
रोहित शर्मा ने अपने नाम दर्ज किए शर्मनाक रिकॉर्ड
वहीं इस मुकाबले में रोहित शर्मा फिर शून्य पर आउट हो गए और अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया। दरअसल रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें वह आईपीएल में 16 वीं बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए दर्ज की।
बता दें रोहित शर्मा के अलावा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर RCB के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का भी नाम शामिल है। वह 15 बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी हैं। उनके अलावा सुनील नरेन और मनदीप सिंह का भी नाम शामिल है। साथ ही अंबाती रायडू भी 14 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।
दरअसल रोहित शर्मा का फॉर्म मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। वह अब तक आईपीएल 2023 में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं। वहीं इस सीजन में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो इस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। दरअसल इस टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत दर्ज की है और 4 मैच में हार का भी सामना किया है। इसके साथ ही मुंबई पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर हैं।