इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए आयरलैंड टीम की हुई घोषणा, एंड्रयू बालबर्नी करेंगे टीम की कप्तानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए आयरलैंड टीम की हुई घोषणा, एंड्रयू बालबर्नी करेंगे टीम की कप्तानी

एंडी मैक्ब्राइन के रूप में आयरलैंड के पास इकलौता स्पिनर है।

Ireland Cricket Team (Pic Source-Twitter)
Ireland Cricket Team (Pic Source-Twitter)

क्रिकेट आयरलैंड ने 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है जो इंग्लैंड में एसेक्स के खिलाफ फर्स्ट क्लास मुकाबला खेलने जाएंगे और उसके बाद वो इंग्लैंड पुरुष टीम के साथ 1 से 4 जून तक टेस्ट मुकाबला खेलेंगे।

बता दें, आयरलैंड टेस्ट टीम की कप्तानी एंड्रयू बालबर्नी करेंगे। इसमें कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम के पास कई बेहतरीन तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं। एंडी मैक्ब्राइन के रूप में आयरलैंड के पास इकलौता स्पिनर है।

आयरलैंड टीम के मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू वाइट ने इस टीम को लेकर कहा कि, ‘यह टेस्ट मुकाबला सच में काफी अच्छा होने वाला है। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अब जब वो लॉर्ड्स में खेलने जा रहे हैं तो उनके पास काफी आत्मविश्वास होगा। यह सच में बहुत ही बड़ी बात है और हम क्रैग यंग और कोनोर ओल्फ़र्ट का राष्ट्रीय टीम में स्वागत करते हैं। अब कुछ हफ्ते इन युवा खिलाड़ियों के लिए भी वर्कलोड को मैनेज करना मुश्किल हो जाएगा।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारे पास सिर्फ एक मुख्य स्पिनर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि परिस्थिति भी वहां की काफी अलग है और एंडी मैक्ब्राइन ने हालिया समय में काफी अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। साथ ही उनके पास लॉर्ड्स में भी खेलने का काफी अनुभव है। वो यहां 2019 में खेल चुके हैं। जोशुआ लिटिल की बात की जाए तो IPL उनका खत्म हो चुका है लेकिन हम उन्हें थोड़ा आराम देना चाहते हैं।’

आयरलैंड बनाम इंग्लैंड सीरीज शेड्यूल:

26-28 मई: एसेक्स पुरुष बनाम आयरलैंड पुरुष- फर्स्ट क्लास मैच

1-4 जून: इंग्लैंड पुरुष बनाम आयरलैंड पुरुष- टेस्ट मुकाबला (लॉर्ड्स)

आयरलैंड टीम:

एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क एडेयर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, फियोन हैंड, ग्राहम ह्यूम, टॉम मेयस, एंड्रयू मैकब्राइन, जेम्स मैककोलम, पीजे मूर, कोनोर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन उकर, क्रेग यंग।

close whatsapp