नवीन-उल-हक अब सोशल मीडिया पर ले रहे हैं विराट से पंगा, गौतम गंभीर भी दे रहे हैं पूरा साथ!
नवीन-उल-हक ने गौतम गंभीर के साथ अपनी एक तस्वीर की पोस्ट।
अद्यतन - May 7, 2023 3:47 pm

नवीन-उल-हक और विराट कोहली के बीच हुआ विवाद अभी तक खबरों में बना हुआ है, इस विवाद को लेकर हर दिन कोई ना कोई अपडेट आती ही रहती है। इस बीच अब LSG के तेज गेंदबाज नवीन का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिससे ये साबित हो गया है की विराट के साथ उनका ये विवाद काफी लंबा चलने वाला है।
गौतम गंभीर ने ‘विराट’ विवाद में दिया था नवीन-उल-हक का साथ
दूसरी ओर RCB बनाम LSG के बीच हुए मुकाबले के दौरान विराट का पहले नवीन-उल-हक से विवाद हुआ, उसके बाद नवीन के बचाव में LSG के मेंटोर गौतम गंभीर आ गए थे और उन्होंने विराट से पंगा ले लिया था।
नवीन-उल-हक विराट को सोशल मीडिया पर भी तंज कस रहे हैं!
*नवीन-उल-हक ने गौतम गंभीर के साथ अपनी एक तस्वीर की पोस्ट।
*इस तस्वीर के कैप्शन मे नवीन ने काफी कुछ लिखा है तंज जैसा।
*कमेंट कर गंभीर ने लिखा- जो आप हो वैसी रहो, कभी मत बदलो।
*फैन्स इस कैप्शन को अब विराट से जोड़कर देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है नवीन-उल-हक का ये पोस्ट
कल हार गई विराट कोहली की टीम
IPL 2023 में कल दूसरे मुकाबले में दिल्ली का सामना RCB से हुआ था, जहां इस दौरान डेविड वॉर्नर की टीम ने इस मैच को अपने नाम किया था। साथ ही विराट ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए अर्धशतक भी लगाया था, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम हार गई।