GT vs LSG: राशिद खान के करिश्माई कैच को विराट कोहली ने बताया अब तक का सबसे…
गुजरात बनाम लखनऊ मैच में राशिद खान ने एक शानदार कैच लपका है
अद्यतन - मई 7, 2023 9:11 अपराह्न

IPL 2023, GT vs LSG: आईपीएल के जारी 16वें सीजन का 51वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में गुजरात ने 56 रनों से बड़ी जीत हासिल की और टूर्नामेंट 16 अंक हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है।
तो वहीं मैच में गुजरात से मिले 228 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट का जब लखनऊ पीछा कर रही थी तो टीम के ओपनर बल्लेबाज कायल मेयर्स और क्विंटन डिकाॅक ने भी तेज तर्रार शुरूआत की और पावरप्ले में 72 रन बना डाले। दूसरी ओर कायल मेयर्स को 48 रनों पर जब मोहित शर्मा ने आउट किया, लेकिन मेयर्स को आउट करने में हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बता दें कि पारी के आठवें ओवर की दूसरी गेंद शाॅट पिच गेंद को मेयर्स समझ नहीं पाते हैं और स्क्वायर लेग की ओर खेल देते हैं व गेंद हवा में खड़ी हो जाती है। इसके बाद फाइन लेग पर फील्डिंग कर रहे राशिद खान तेजी से इस कैच को लपकने के लिए भागते हैं और कैच को किसी तरह लपक भी लेते हैं।
दूसरी ओर राशिद के इस कैच की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने राशिद खान को टैग करते हुए लिखा- अब तक मेरे द्वारा देखे गए कैच में से सबसे बेस्ट कैच, शानदार राशिद खान
देंखे विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी
https://twitter.com/cricmohit01/status/1655230534170337280?s=20
Exceptional grab 😎
The @gujarat_titans needed a special effort to break the opening partnership & @rashidkhan_19 does exactly that 🙌#TATAIPL | #GTvLSG pic.twitter.com/ldRQ5OUae8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2023
तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिद्धिमान साहा के 81 और शुभमन गिल के नाबाद 94 रनों की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। दूसरी ओर इस टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाती है और मैच को 56 रनों से गंवा देती है।