IPL 2023 Points Table अपडेट: RR vs SRH मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: RR vs SRH मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की।

Sunrisers Hyderabad (Photo Source: BCCI/IPL)
Sunrisers Hyderabad (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 214 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदो में 66 रन और जोस बटलर ने 59 गेंदो में 95 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

वहीं बात सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की करें तो सारे ही गेंदबाज काफी ज्यादा रन लुटाते हुए नजर आए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। वहीं मार्को जेनसेन ने भी अपने स्पेल में 44 रन देकर विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरूआत मिली।

अमोलप्रीत सिंह और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदो में 55 और राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंदो में 47 रनों की पारी खेल अहम योगदान दिया। लेकिन खेल राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में था। सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी।

अब्दूल समद ने संदीप शर्मा द्वारा डाले गए ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। लेकिन फिर भी हैदराबाद के लिए मुश्किलें बढ़ी हुई थी। ओवर की आखिरी गेंद संदीप शर्मा ने नो बॉल फेंकी, जिसके बाद अब्दूल समद ने छक्का जड़ टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

आईपीएल 2023 में 7 मई को हुए दो धमाकेदार मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का क्या हाल है आइए जानते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 रनों से जीत दर्ज कर 16 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पकड़ मजबूत बना ली है। लखनऊ सुपर जायंट्स हार के बाद 11 अंको के साथ अब भी तीसरे पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद शानदार जीत के बाद 8 अंको के साथ नौवें पायदान पर आ गई और राजस्थान रॉयल्स हार के बाद अब भी 10 अंको के साथ चौथे पायदान पर है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस 11 8 3 0 0 16 0.951
WWLWW
2 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 4 0 1 13 0.409
WNRLLW
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 5 0 1 11 0.294
LNRLWL
4 राजस्थान रॉयल्स 11 5 6 0 0 10 0.388
LLLWL
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 5 5 0 0 10 -0.209
LWLWW
6 मुंबई इंडियंस 10 5 5 0 0 10 -0.454
LWWLL
7 पंजाब किंग्स 10 5 5 0 0 10 -0.472
LWLWL
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 6 0 0 8 -0.103
WLWLL
9 सनराइजर्स हैदराबाद 10 4 6 0 0 8 -0.472
WLWLL
10 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 0 8 -0.529
WWLWW

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 511 10 324 56.78 84 157.72 40 29 5
2 यशस्वी जायसवाल RR 477 11 297 43.36 124 160.61 62 21 1 3
3 शुभमन गिल GT 469 11 327 46.9 94 143.43 49 13 4
4 डेवॉन कॉनवे CSK 458 11 329 57.25 92 139.21 54 13 5
5 विराट कोहली RCB 419 10 310 46.56 82 135.16 39 11 6
6 जोस बटलर RR 392 11 273 35.64 95 143.59 42 14 4
7 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 384 11 259 42.67 92 148.26 27 21 2
8 काइल मेयर्स LSG 359 11 236 32.64 73 152.12 35 22 4
9 डेविड वॉर्नर DC 330 10 274 33 65 120.44 47 2 4
10 रिंकू सिंह KKR 316 10 213 52.67 58 148.36 19 20 2

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद शमी GT 19 11 43 4/11 258 16.37 7.23 311 1
2 राशिद खान GT 19 11 44 3/14 264 18.74 8.09 356
3 तुषार देशपांडे CSK 19 11 38.2 3/45 230 20.84 10.33 396
4 पीयूष चावला MI 17 10 39 3/22 234 16.47 7.18 280
5 युजवेंद्र चहल RR 17 11 40.5 4/17 245 19.41 8.08 330 1
6 अर्शदीप सिंह PBKS 16 10 36.5 4/29 221 22.56 9.8 361 1
7 रवींद्र जडेजा CSK 15 11 39 3/20 234 19.2 7.38 288
8 मोहम्मद सिराज RCB 15 10 37 4/21 222 19 7.7 285 1
9 रविचंद्रन अश्विन RR 14 11 41 2/23 246 21.64 7.39 303
10 वरूण चक्रवर्ती KKR 14 10 37.4 4/15 226 21.5 7.99 301 1

close whatsapp