IPL 2023: बीच सीजन में मार्क वुड ने छोड़ा LSG का साथ, इंग्लैंड के लिए हुए रवाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: बीच सीजन में मार्क वुड ने छोड़ा LSG का साथ, इंग्लैंड के लिए हुए रवाना

आईपीएल 2023 में LSG के लिए अब तक 4 मैच खेले हैं मार्क वुड।

Mark Wood (Pic Souce-Twitter)
Mark Wood (Pic Souce-Twitter)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मार्क वुड को अचानक इंग्लैंड के लिए रवाना होना पड़ा है। वह अब आईपीएल के कुछ मुकाबले में अपनी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं इंग्लैंड जाने से पहले उन्होंने अपनी टीम को बाकी बचे मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

बता दें मार्क वुड दूसरी बार पिता बने हैं और इस मौके पर वह अपनी फैमिली के साथ रहना चाहते हैं। इस कारण से ही वह अपने देश लौट गए हैं। बता दें उन्होंने जाने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को शुभकामनाएं दी। दरअसल मार्क वुड के फेयरवेल का एक वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

टीम को ऐसे छोड़कर जाने से मैं दुखी जरूर हूं- मार्क वुड 

इस वीडियो में मार्क वुड कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, मैं अपनी बच्ची के जन्म के लिए वापस लौट रहा हूं। टीम को ऐसे छोड़कर जाने से मैं दुखी जरूर हूं लेकिन मैं अच्छे कारण के लिए जा रहा हूं। उम्मीद है कि मैं वापस आउंगा और आप मुझे मैच खेलते हुए भी देखेंगे।

 

उन्होंने आगे कहा कि, मैं माफी मांगता हूं कि मैंने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले। मैंने सिर्फ चार मैच खेले और उसमें कुछ विकेट चटकाने में सफल रहा। लेकिन मुझे उम्मीद है मैं दोबारा टीम के लिए खेलूंगा। LSG एक बेहतरीन टीम है। मुझे ये टीम बहुत पसंद है। कोचिंग स्टाफ भी बहुत अच्छे हैं। खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अब तक काफी अच्छा किया है और हमें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है, ताकि हम प्लेऑफ और उसके बाद फाइनल में जगह बना सकें। खिलाड़ी भी इसके लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

वहीं अगर आईपीएल 2023 में मार्क वुड के प्रदर्शन की बात करें तो इस आईपीएल सीजन उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक चार मैच खेले, जिसमें 11 विकेट उनके नाम है।  इसमें से पांच विकेट उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में लिया था। वहीं मार्क वुड के जाने से जरूर लखनऊ को उनकी कमी खलेगी।

close whatsapp