रॉबिन उथप्पा ने रजत पाटीदार को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान, RCB में इस महत्वपूर्ण भूमिका में युवा बल्लेबाज को देखना चाहते हैं पूर्व खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

रॉबिन उथप्पा ने रजत पाटीदार को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान, RCB में इस महत्वपूर्ण भूमिका में युवा बल्लेबाज को देखना चाहते हैं पूर्व खिलाड़ी

पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि रजत पाटीदार को आगामी सीजन में आरसीबी का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए।

Rajat Patidar (PIC SOURCE-X)
Rajat Patidar (PIC SOURCE-X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि रजत पाटीदार को आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए। बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आगामी सीजन के लिए फाफ डु प्लेस को रिटेन नहीं किया है, ऐसे में उन्हें कप्तान की तलाश है। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाना है, इसलिए अब देखने वाली बात होगी कि आरसीबी मैनेजमेंट किस तरह टीम बनाती है।

रजत पाटीदार की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैच में बेंगलुरु की ओर से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

इस बीच रॉबिन उथप्पा ने जियो सिनेमा पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार को कप्तान की भूमिका दे सकते हैं, क्योंकि उन्हें अगले दो सालों के लिए एक नए लीडर की बेहद जरूरत है। यही नहीं आने वाले तीन से पांच सालों के लिए उन्हें अपने कप्तान को काफी कुछ सिखाना पड़ेगा। रजत पाटीदार उन कुछ खिलाड़ियों में से एक है जो यह भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं।’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मोहम्मद सिराज के पास वापस आ सकते हैं: सबा करीम

वहीं पूर्व खिलाड़ी सबा करीम का मानना है कि आरसीबी मोहम्मद सिराज और इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स को फिर से अपनी टीम में शामिल कर सकती है। मोहम्मद सिराज की बात की जाए तो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। विल जैक्स की बात की जाए तो आईपीएल 2024 में उन्होंने भी सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सबा करीम ने कहा कि, ‘आरसीबी सिराज के पास वापस आ सकती है क्योंकि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास यश दयाल है लेकिन उन्हें भी एक अच्छी कंपनी की जरूरत है। अगर आरसीबी सिराज को अपनी टीम में वापस लेती है तो उनका तेज गेंदबाजी अटैक पूरा हो जाएगा।

सिराज के अलावा विल जैक्स पर भी मेरी निगाहें हैं। उनका भी पिछला सीजन काफी अच्छा रहा था। वो टॉप ऑर्डर में आकर धमाकेदार बल्लेबाजी कर सकते हैं और स्पिनर के रूप में भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?