'फैंस चाहते हैं कि मैं जल्दी आउट हो जाऊं'- आखिर क्यों जडेजा ने दिया ये अजीबोगरीब बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘फैंस चाहते हैं कि मैं जल्दी आउट हो जाऊं’- आखिर क्यों जडेजा ने दिया ये अजीबोगरीब बयान

रविंद्र जडेजा ने कहा कि, अगर मैं ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए जाता हूं तो फैंस मेरे आउट होने का इंतजार करेंगे।

Ravindra Jadeja And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Ravindra Jadeja And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में जहां भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम खेलने के लिए गई है, वहां महेंद्र सिंह धोनी के फैंस सबसे ज्यादा नजर आएं हैं। दरअसल फैंस ऐसा कयास लगा रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में हर कोई उन्हें आखिरी बार CSK के लिए खेलते हुए देखना चाहता है और वो सभी उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

वहीं बुधवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हराया। बता दें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी लेकिन फिर शिवम दुबे, अंबाती रायडू और रविंद्र जडेजा ने अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी राइली रूसो और मनीष पांडे ने की। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद दिल्ली के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

फैंस बस मेरे आउट होने का इंतजार करते रहते हैं- रवींद्र जडेजा 

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच रहे रवींद्र जडेजा ने धोनी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, जब मैं सांतवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आता हूं तो फैंस काफी नाराज हो जाते हैं और माही भाई के नाम के नारे लगाते हैं। तो सोचिए अगर मैं ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए जाता हूं तो वो मेरे आउट होने का इंतजार करेंगे।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, बतौर स्पिनर यह देखकर अच्छा लगता है कि गेंद घूम रही है क्योंकि हम यहां पर प्रैक्टिस करते हैं। हम जानते हैं कि किस लेंथ और पेस से गेंदबाजी करनी है। हमें घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा हुआ।  बता दें दिल्ली खिलाफ हुए मैच में CSK ने शानदार जीत दर्ज की और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

close whatsapp