KKR vs RR: शतक ना लगा कर भी खुश थे यशस्वी जायसवाल, राजस्थान ने केकेआर को घर में हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR vs RR: शतक ना लगा कर भी खुश थे यशस्वी जायसवाल, राजस्थान ने केकेआर को घर में हराया

जायसवाल ने खेली राजस्थान के लिए 98* रनों की मैच विनिंग पारी

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, KKR vs RR: IPL, KKR vs RR: आईपीएल 2023 का 56वां मैच आज 11 मई, गुरूवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में यशस्वी जायसवाल (47 गेंद, 98 रन*) के तूफान के चलते, केकेआर को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि मैच में पहले संजू एंड कंपनी ने शानदार गेंदबाजी की तो उसके बाद बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर जीत हासिल की है। तो वहीं इस जीत के साथ राजस्थान राॅयल्स 12 मैचों बाद 6 जीत और 6 हार के बाद, पाॅइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के इस वक्त इस 12 अंक हो गए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच का हाल:

बता दें कि मैच में राजस्थान राॅयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 57 रनों की शानदार पारी खेली, तो नीतीश राणा ने 22 और रहमनउल्ललाह गुरबाज ने 18 रनों का योगदान दिया।

दूसरी तरफ आपको राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो युजवेंद्र चहल ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट निकाले। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 और संदीप शर्मा व केएम आसिफ ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके बाद कोलकाता से मिले 150 रनों के टारगेट को राजस्थान राॅयल्स ने एकतरफा अंदाज में 13.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया है। बता दें कि मैच में राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में 98 तो संजू सैमसन ने 29 गेंदों में 48 रनों का नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 9 विकेट से मैच जिता दिया।

देंखे राजस्थान राॅयल्स की जीत पर फैंस के रिएक्शन

 

close whatsapp