विराट क्या इस तस्वीर के जरिए, नवीन-उल-हक को ‘गंभीर’ संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं?
RCB जर्सी में विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - मई 12, 2023 2:49 अपराह्न

IPL 2023 में विराट कोहली अपने खेल से ज्यादा विवाद को लेकर खबरों में रहे, नवीन-उल-हक और गौतम गंभीर के साथ हुए कोहली के विवाद ने उनको अभी तक सुर्खियों में रख रखा है। दूसरी ओर अब RCB का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटने की कगार पर खड़ा है, लेकिन विराट का स्वैग नहीं बदला है।
विराट कोहली की टीम को लगी निराशा हाथ
दूसरी ओर विराट कोहली और उनकी टीम RCB को एक बार फिर से निराशा हाथ लगने वाली है, जहां इस समय अंक तालिका पर RCB टीम छठे स्थान पर है और टीम का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है। अगर RCB शानदार रन रेट से अपने बचे हुए 3 मैच जीत जाती है, तो कुछ उम्मीद जरूर बरकरार रह सकती है।
विराट की ‘नवीन’ तस्वीर देखी क्या आपने?
*RCB जर्सी में विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर।
*कैप्शन में लिखा विराट ने- हमारे आगे चुनौती खड़ी है।
*तस्वीर को फैन्स ने दिया है काफी ज्यादा ही प्यार।
*कुछ ही देर में तस्वीर पर आ गए थे कई लाखों लाइक्स।
सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने ये तस्वीर की पोस्ट
अब RCB टीम का मुकाबला किस से होगा?
अभी तक IPL में RCB टीम ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली है तो 6 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टीम को अपना 12वां मैच राजस्थान टीम के खिलाफ खेलना है, जहां ये मैच रविवार के दिन जयपुर के मैदान पर खेला जाएगा।
कोहली से जुड़ा खास वीडियो शेयर किया था टीम ने
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)