शेफाली वर्मा ने अच्छे अंको से पास की 12वीं क्लास, खास मैसेज के साथ शेयर की मार्कशीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

शेफाली वर्मा ने अच्छे अंको से पास की 12वीं क्लास, खास मैसेज के साथ शेयर की मार्कशीट

शेफाली वर्मा ने 12वीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ पास करने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है।

Shafali Verma. (Image Source: Instagram)
Shafali Verma. (Image Source: Instagram)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा सुपरस्टार शेफाली वर्मा ने एक बार फिर एक और बड़ा शॉट लगाया है, लेकिन इस बार मैदान से बाहर, और साबित कर दिया कि वह क्रिकेट के साथ-साथ पढ़ाई में भी किसी से पीछे नहीं हैं।

दरअसल, इस साल की शुरुआत में भारत को आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाली कप्तान शेफाली वर्मा ने 12वीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ पास की है। आपको बता दें, CBSE ने 12 मई 2023 को 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित किए थे, और शेफाली ने अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

मैं अपने रिजल्ट से बहुत खुश हूं: शेफाली

शेफाली वर्मा ने 13 मई को सोशल मीडिया पर 12वीं की मार्कशीट पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया है। शेफाली के किए यह साल अब तक बहुत व्यस्त रहा, जिसके बावजूद युवा क्रिकेटर ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया, जिससे वह बहुत खुश हैं।

19-वर्षीय दाएं-हाथ की बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “2023 में एक और बहुत स्पेशल 80+ स्मैश किया, लेकिन इस बार 12वीं बोर्ड में! मैं अपने रिजल्ट से बहुत खुश हूं और अपने पसंदीदा विषय – क्रिकेट को अपना सब कुछ देने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती!”

यहां देखिए शेफाली की इंस्टा पोस्ट –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shafali Verma (@shafalisverma17)

आपको बता दें, 2023 की शुरुआत में, शेफाली ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में भारत की कप्तानी की और टीम को खिताब दिलाया। वह इस टूर्नामेंट में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थी। जिसके बाद वह आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका लौटीं और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी।

शेफाली वर्मा फरवरी 2023 में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़ी और 9 मैचों में 185.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 252 रन बनाए। हरियाणा के रोहतक की रहने वाली शेफाली ने भारत के लिए अब तक 2 टेस्ट, 21 वनडे और 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

close whatsapp