डिविलियर्स के इस एक शब्द ने बदल दिया था युजवेंद्र चहल का क्रिकेट करियर, पढ़िए पूरी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

डिविलियर्स के इस एक शब्द ने बदल दिया था युजवेंद्र चहल का क्रिकेट करियर, पढ़िए पूरी खबर 

चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

AB de Villiers and Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter)
AB de Villiers and Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter)

आईपीएल के जारी 16वें सीजन में हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कीर्तिमान स्थापित किया था। बता दें कि आईपीएल में केकेआर के खिलाफ 184वां विकेट लेने के साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए थे।

गौरतलब है कि पिछले दो सीजन से चहल राजस्थान राॅयल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत सबसे पहले साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए की थी। लेकिन इसके बाद वह आरसीबी से जुड़े, जहां उन्होंने 8 साल क्रिकेट खेला।

तो वहीं आरसीबी को साल 2016 के आईपीएल फाइनल में पहुंचाने में चहल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन टीम को हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब युजवेंद्र चहल ने आरसीबी में अपने साथी खिलाड़ी और दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। चहल ने बताया है कि डिविलियर्स द्वारा कहे एक शब्द ने उनकी जिंदगी बदल दी थी।

चहल ने डिविलियर्स को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईपीएल 2023 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए युजवेंद्र चहल ने एबी डिविलियर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। चहल ने कहा- मेरा करियर बदल गया था, जब मैं आरसीबी में पहुंचा, क्योंकि उन्हें मेरी क्षमता का अहसास हुआ। आरसीबी के लिए खेलते हुए मैंने अपने सपने को साकार किया। आरसीबी के लिए खेलते हुए पहले दो-तीन साल मैं डिविलियर्स के इतना करीब नहीं था।

चहल ने आगे कहा- मुझे डिविलयर्स से बात करने में झिझक होती थी, क्योंकि वह एक लीजेंड था। लेकिन एक रात हमने बहुत सारी बातें की और उन्होंने मुझसे कहा एक शब्द कहा ‘संतुलन’। मैंने पूछा कि संतुलन से आपका क्या मतलब है तो उन्होंने कहा है कि सबकुछ संतुलन में होना चाहिए।

अपनी जिंदगी और पेशे में बैलेंस बनाकर रखें। यह 60-40 के लगभग होनी चाहिए। यह एक सलाह थी जिससे मुझे बहुत मदद मिली। इसके लिए मैं उन्हें हमेशा, धन्यवाद देता हूं।

close whatsapp