IPL 2023: शुभमन गिल के शतक के बाद गुस्से में दिखे GT कोच आशीष नेहरा, वायरल वीडियो में मिला साफ सबूत
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है।
अद्यतन - मई 16, 2023 6:27 अपराह्न

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस 18 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर विराजमान है। इस जीत में बड़ी भूमिका गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने निभाई है।
शुभमन गिल ने 58 गेंदो में 13 चौके और 6 छक्को की मदद से 101 रनों की शानदार पारी खेली। आईपीएल करियर में यह शुभमन गिल का पहला शतक भी है। लेकिन गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा शुभमन गिल के शतक से नाखुश नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गिल के शतक से नाखुश है आशीष नेहरा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बोर्ड पर लगाए थे। रिद्धिमान साहा पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन उसके बाद साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 147 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। साई सुदर्शन पारी के 15वें ओवर में 47 रन पर विकेट गंवा बैठे।
जिसके बाद गुजरात टाइटंस एक छोर से लगातार विकेट खोते हुए नजर आई। जिसके चलते कोच आशीष नेहरा काफी ज्यादा गुस्से में दिख रहे थे। शुभमन गिल ने जब अपना शतक पूरा किया तब डगआउट में बैठे खिलाड़ी शुभमन गिल के शतक पर जश्न मनाते हुए नजर आए। लेकिन कोच आशीष नेहरा ने शुभमन गिल के शतक पर कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की।
Shubhman Gill hits his maiden IPL hundred❤️ 🙌🏾💪🏾 The future of Indian Cricket🇮🇳 pic.twitter.com/NVVFj3Kl1X
— Aditya Srivastava (@Aatmanirbharboi) May 15, 2023
आशीष नेहरा कप्तान हार्दिक पांड्या से उनके विकेट और बल्लेबाजी अप्रोच को लेकर भी गुस्से में बातचीत करते हुए भी नजर आए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
https://twitter.com/ChhalRahaHuMain/status/1658321067419598848?s=20
शमी-मोहित शर्मा ने दिखाया शानदार खेल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने काफी ज्यादा खराब शुरूआत की थी। हैदराबाद ने 49 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदो में 64 रनों की अहम पारी खेली। मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिया।
वहीं मोहित शर्मा ने भी 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। दोनों गेंदबाजों के शानदार स्पेल के चलते सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई। इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।