एशेज से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे जेम्स एंडरसन, खुद अनुभवी तेज गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा
जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 179 टेस्ट मुकाबलों में 685 विकेट झटके हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
अद्यतन - May 16, 2023 9:10 pm

इसी साल 16 जून से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस महत्वपूर्ण सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। दोनों इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड यही दुआ कर रहे होंगे कि उनके सभी खिलाड़ी इस सीरीज़ तक पूरी तरह से फिट रहें ताकि वो अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में जगह दे सकें।
हाल ही में इंग्लिश और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस बात का खुलासा किया था कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोटिल हो गए हैं। जेम्स एंडरसन के ग्रोइन में चोट लग गई है। हालांकि अब अपनी फिटनेस को लेकर अनुभवी इंग्लिश तेज गेंदबाज ने बड़ा खुलासा किया है।
BBC के Tailenders Podcast में जेम्स एंडरसन ने कहा कि, ‘मैं इसको लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। खिलाड़ियों को चोट लगती रहती है लेकिन मैं आपको बता दूं कि 2 हफ्ते में मैं अपनी पूरी फिटनेस में वापस आ जाऊंगा। एशेज सीरीज के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’
मैं इस चोट को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं: जेम्स एंडरसन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम को आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेलना है जो 1 जून से शुरू हो रहा है। इस चोट के बावजूद इंग्लैंड की मैनेजमेंट यही दुआ कर रही होगी कि एंडरसन जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और इस मुकाबले के लिए उपलब्ध रहें और साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी।
बता दें, जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 179 टेस्ट मुकाबलों में 685 विकेट झटके हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वो टीम के सबसे महत्वपूर्ण पहलू है और इंग्लैंड भी यही दुआ कर रही होगी कि एंडरसन जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए।
अनुभवी तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ‘इसको देख मुझे बहुत ही गुस्सा आती है क्योंकि आप हमेशा चाहते हैं कि आपको अच्छा लगे और आप सीरीज में और उससे पहले बेहतरीन गेंदबाजी कर पाए। मैं नहीं चाहता था कि गर्मियों की शुरुआत मेरी ऐसी हो। लेकिन कोई बात नहीं मैं इसको लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं।’