IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की मदद से ही प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स, जानें पॉइंट्स टेबल का सारा खेल
आईपीएल 2023 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 17, 2023 12:58 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं पंजाब किंग्स 12 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर विराजमान है, टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
गुजरात टाइटंस 18 अंको के साथ प्लेऑफ में पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। प्लेऑफ के बचे हुए तीन स्पॉट के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीज जंग जारी है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैसे पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
इस तरह प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स को लीग स्टेज में अभी दो मुकाबले और खेलने हैं, अगर टीम दोनों ही मुकाबले जीतती है तो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है। लेकिन टीम का खराब रन रेट (-0.268) मुसीबत बन सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पंजाब किंग्स को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकती है।
क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी लीग स्टेज में अभी दो मुकाबले और खेलने हैं, और टीम का रन रेट (+0.166) भी अच्छा है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने आगामी दोनों मुकाबले जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंचना टीम के लिए आसान हो सकता है।
पंजाब किंग्स को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो टीम को अपने दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। और अपना रन रेट पॉजिटिव करना होगा। अगर टीम अपना रन रेट पॉजिटिव नहीं कर पाती है तो टीम को उम्मीद करनी होगी की RCB, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अपने आगामी मुकाबलों में से एक मैच हार जाए।
दिल्ली कैपिटल्स खराब कर सकती है पंजाब किंग्स का खेल
दिल्ली कैपिटल्स लीग स्टेज के आखिरी दो मुकाबलों में सम्मान के लिए लड़ती हुई नजर आएगी। जिसके चलते टीम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकती है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सीजन हुए पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 31 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।
प्रभसिमरन सिंह ने अपना पहला आईपीएल शतक भी जड़ा था। वहीं हरप्रीत बरार ने 4 विकेट हॉल से जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। देखना होगा पंजाब किंग्स दिल्ली के खिलाफ यही फॉर्म बरकरार रखेगी या फिर दिल्ली कैपिटल्स इस बार पलटवार करेगी।