आईपीएल 2023 के बीच दूसरी बार पिता बने अंबाती रायडू; शेयर की दिल को छू लेने वाली पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023 के बीच दूसरी बार पिता बने अंबाती रायडू; शेयर की दिल को छू लेने वाली पोस्ट

अंबाती रायडू और विघा ने 14 फरवरी 2009 में शादी की थी।

Ambati Rayudu with his family. (Image Source: Instagram)
Ambati Rayudu with his family. (Image Source: Instagram)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीनियर बल्लेबाज अंबाती रायडू को 16 मई को बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में बड़ी खुशखबरी मिली है। जी हां, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जाने से पहले ही रायडू को खुश होने का मौका मिल गया है, क्योंकि अनुभवी क्रिकेटर दूसरी बार बेटी के पिता बन गए हैं।

दरअसल, अंबाती रायडू और उनकी पत्नी चेन्नुपल्ली विद्या के घर हाल ही में नन्ही परी ने जन्म लिया है। अंबाती और विद्या दोनों दूसरी बार एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। 37-वर्षीय क्रिकेटर ने यह खुशी अपने प्रशंसकों और दोस्तों के साथ 16 मई को इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है।

रायडू ने अपनी बड़ी बेटी के साथ नवजात बच्चे की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा, “बेटियां भगवान का दिया सच्चा वरदान होती है।”

यहां देखिए वो इंस्टा पोस्ट –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambati Rayudu (@a.t.rayudu)

आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज की पहली बेटी जा का जन्म साल 2020 में हुआ था, और अब वह दोबारा एक और बेटी के पिता बने हैं। जैसे ही उन्होंने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की, अनुभवी बल्लेबाज के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।

CSK ने भी इस मौके पर अंबाती रायडू को को बधाई देते हुए ट्वीट किया,”सुपर डैडी की खुशी दोगुनी हुई। अंबाती रायडू और उनके परिवार को बधाई।”

आपको बता दें, रायुडू कॉलेज के दिनों से ही चेन्नुपल्ली विद्या को पसंद करते थे, और फिर वे साल 2009 में वेलेंटाइन डे पर शादी के बंधन में बंध गए। ये कपल जुलाई 2020 में पहली बार माता-पिता बने थे। अगर आईपीएल 2023 की बात करे तो अंबाती रायडू का बल्ला इस सीजन में चल नहीं रहा है, क्योंकि उन्होंने 12 मैचों में 127.08 की स्ट्राइक रेट से केवल 122 रन बनाए हैं।

close whatsapp