वायरल वीडियो! नवीन-उल-हक को परेशान कर रहे हैं विराट के फैन्स, मैच में भी नहीं छोड़ रहे पीछा - क्रिकट्रैकर हिंदी

वायरल वीडियो! नवीन-उल-हक को परेशान कर रहे हैं विराट के फैन्स, मैच में भी नहीं छोड़ रहे पीछा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक मैच का वीडियो।

Naveen Ul Haq (Photo Source: Twitter)
Naveen Ul Haq (Photo Source: Twitter)

नवीन-उल-हक ने महज एक ही IPL सीजन से अपनी अगल पहचान बना ली है, वहीं ये पहचान बनी है विराट कोहली के साथ हुए विवाद को लेकर। पहले मैच के बीच में और फिर मैच के बाद विराट और नवीन के बीच काफी बहस हुई थी, जिसके बाद अब कोहली के फैन्स इस गेंदबाज का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

नवीन-उल-हक ने किया खुद को साबित

दूसरी ओर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने IPL में भी खुद को साबित कर दिया, LSG टीम ने जब-जब नवीन को मौके दिए हैं तब-तब इस तेज गेंदबाज ने खुद को साबित किया और शानदार गेंदबाजी है। फिलहाल LSG प्लेऑफ में जाने के एक दम करीब खड़ी है और राहुल के जाने के बाद क्रुणाल पांड्या कप्तानी कर रहे हैं।

विराट के फैन्स क्या चाहते हैं नवीन-उल-हक से?

*सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक मैच का वीडियो।
*वीडियो में नवीन-उल-हक बाउंड्र्री पर फील्डिंग करते आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान फैन्स पीछे से विराट-विराट के लगा रहे हैं नारे।
*साथ ही नवीन भी फैन्स को कुछ इशारा कर रहे हैं।

एक नजर डालते हैं नवीन-उल-हक के उस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया को लेकर किया अहम फैसला

विराट के साथ हुए विवाद के बाद फैन्स ने नवीन-उल-हक को सोशल मीडिया पर निशाने पर ले लिया था, जिसके बाद नवीन ने अपने इंस्टाग्राम के कमेंट बॉक्स को काफी Limited कर दिया और अब ज्यादा लोग नवीन के पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएंगे।

LSG के मेंटोर गौतम गंभीर के साथ नवीन का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naveen ul haq Murid (@naveen_ul_haq)

close whatsapp