IPL 2023: LSG ने की बड़ी घोषणा, KKR के खिलाफ मुकाबले में खास किट में नजर आएगी पूरी टीम
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे पायदान पर है।
अद्यतन - May 18, 2023 3:51 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल है लेकिन उसके बावजूद उन्होंने अभी तक काफी अच्छा खेल खेला है। टीम ने इस सीजन में अभी तक 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 7 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 5 में LSG को हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे पायदान पर है। अब उन्हें अपना आखिरी लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है और अगर उन्हें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। यह मैच 20 मई को खेला जाए। हालांकि इस मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने एक बड़ी घोषणा की है। KKR के खिलाफ मैच में LSG टीम एक खास Edition Kit पहने हुए नजर आएगी।
दरअसल LSG दिग्गज भारतीय फुटबॉल क्लब मोहन बागान से प्रेरित जर्सी पहन कर उन्हें ट्रिब्यूट (Tribute) देगा। उन्होंने इस बात की घोषणा खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की। LSG ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘लखनऊ का #gajabandaz, अब कोलकाता के रंग में। हमारा ट्रिब्यूट (Tribute) मोहन बागान और खुशी के शहर को।’
यह रहा लखनऊ सुपर जायंट्स का ट्वीट:
https://twitter.com/LucknowIPL/status/1659116023256162306?s=20
यह मैच जीतना दोनों ही टीमों को बेहद जरूरी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस हैं जिन्होंने इस सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो चुके हैं। दूसरे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स हैं जिन्होंने 13 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो कप्तान केएल राहुल के चोटिल होने के बाद क्रुणाल पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई और उन्होंने भी अभी तक काफी अच्छी कप्तानी की है। टीम की ओर से विदेशी खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय गेंदबाजों ने भी अभी तक जबरदस्त गेंदबाजी की है।