PBKS vs RR आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

PBKS vs RR, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 में 19 मई का मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

PBKS vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)
PBKS vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 65वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 112 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

राजस्थान रॉयल्स इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 12 अंको के साथ छठे और पंजाब किंग्स 12 अंको के साथ आठवें पायदान पर हैं। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। लेकिन सीजन के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम उम्मीदें मजबूत रखना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

दिन और समय- 19 मई, शाम 7ः30 बजे

जगह- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(PBKS vs RR) पिच रिपोर्ट:

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर तेज गेंदबाज भी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर रन चेज आसानी से नहीं होते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 176 रन है। आईपीएल लीग में इस मैदान में खेले गए 10 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 और रन चेज करने वाली टीम ने 4 बार मुकाबले जीते हैं। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकते हैं।

(PBKS vs RR) पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (Head to Head):

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल लीग में अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 14 और पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है।

(PBKS vs RR) पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वॉड (Full Squad):

पंजाब किंग्स (Punjab Kings):

अथर्व तायड़े, भानुका राजपक्षे, हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरूख खान, शिखर धवन (कप्तान), शिवम सिंह, गुरनूर बरार, लियम लिविंगस्टोन, मैच शॉट, मोहित राठी, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, बतलेज सिंह, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाड़ा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विध्वथ कावेरप्पा

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals):

देवदत्त पाडिक्कल, जो रूट, शिमरन हेटमायर,यशस्वी जायसवाल, अब्दुल बजिथ, आकाश वशिष्ठ, डोनोवन फेरेइरा, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, धुव जुरेल, जोस बटलर, कुणाल सिंह राठौर, संजू सैमसन, एडम जाम्पा, केसी कैरियप्पा, केएम आसिफ, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, मुरूगन अश्विन, नवदीप सैनी, ओबेड मैकॉय, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल

(PBKS vs RR) पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (Punjab Kings):

शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, सैम करन, लियम लिविंगस्टोन, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals):

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पाडिक्कल, केएम आसिफ, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

(PBKS vs RR Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

यशस्वी जायसवाल:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में यशस्वी जायसवाल शून्य पर पवेलियन लौट गए थे। ऑरेंज कैप की रेस में 575 रनों के साथ यश्सवी जायसवाल तीसरे पायदान पर मौजूद है। यश्सवी पंजाब किंग्स के खिलाफ आगामी मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

संदीप शर्मा:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मुकाबले में संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों का समर्थन करती है। संदीप शर्मा पंजाब के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

 

close whatsapp