संगकारा संग राजस्थान रॉयल्स के नए खिलाड़ियों ने जमकर की पार्टी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ये करने में लगे हैं?
अद्यतन - Feb 16, 2022 10:07 am

दिग्गजों ने की माने तो इस बार के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स टीम ने धाकड़ टीम खरीदी है, जहां ऑक्शन के पहले दिन से ही राजस्थान टीम एक्शन मूड में दिख रही थी। वहीं ऑक्शन के आखिरी दिन टीम ने अंतिम समय में लगातार 4 खिलाड़ियों को खरीदते हुए सभी को हैरान कर दिया है, IPL 2022 से आपको राजस्थान की नई टीम देखने को मिलेगी। इस बीच टीम का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी ज्यादा ही फनी लग रहा है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने शुरू कर दी पार्टी
IPL की शुरूआत साल 2008 में हुई थी, जहां इस लीग के पहले खिताब को राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था। तब से लेकर अब तक टीम में कई बदलाव आ चुके हैं, साथ ही टीम को 2008 के बाद से फिर से इस खिताब को अपने नाम करने का बेसब्री से इंतजार है। जिसे देखते हुए इस बार टीम ने स्टार खिलाड़ियों को जुड़ा है और टीम अब पहले के मुकाबले काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।
*ओम शांति ओम गाने का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने किया अपलोड।
*इस वीडियो पर लगाए गए नए टीम के खिलाड़ियों के चेहरे।
*चहल, अश्विन, बोल्ट समेत कई खिलाड़ियों के चेहरे लगाए गानें।
*साथ ही हेटमायर भी जमकर नाच रहे हैं वीडियो में।
टीम ने सोशल मीडिया पर डाला है ये वाला वीडियो
Wait for Sanga’s entry 😂#RoyalsFamily | #IPL2022 | @yuzi_chahal | @JimmyNeesh | @SHetmyer | @KumarSanga2 | @ashwinravi99 | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/PGgSJkmk7R
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 15, 2022
संजू ही रहेंगे कप्तान
राजस्थान की टीम ने संजू सैमसन पर ही भरोसा जताया है और टीम ने उन्हें, बटल और यशस्वी को रिटेन किया था। साथ ही संजू इस बार भी टीम की कप्तानी करेंगे, जिसका ऐलान पहले ही कर दिया गया था।
ऑक्शन के बाद कुछ ऐसी है राजस्थान रॉयल्स टीम
संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेद मैकॉय, अनुय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर , ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन, डेरिल मिशेल