आईपीएल में आने से पहले इशांत शर्मा ने जसप्रीत बुमराह से लिए थे गेंदबाजी के टिप्स! खुद किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल में आने से पहले इशांत शर्मा ने जसप्रीत बुमराह से लिए थे गेंदबाजी के टिप्स! खुद किया खुलासा

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखे इशांत शर्मा।

Ishant Sharma And Jasprit Bumrah (Photo Source: Twitter)
Ishant Sharma And Jasprit Bumrah (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा लेकिन इस टीम के गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस को जरूर प्रभावित किया है। बता दें इस सीजन उन्होंने 28वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। इस मैच में उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए।

वहीं हाल ही में DC पॉडकास्ट में इशांत शर्मा ने जसप्रीत बुमराह से जुड़े एक किस्से का खुलासा किया। बता दें उन्होंने बताया कि कैसे जसप्रीत बुमराह ने उन्हें गेंदबाजी से जुड़े कुछ सलाह दिए थे जिसके बारे में उन्होंने इस पॉडकास्ट में चर्चा की।

जसप्रीत बुमराह ने मुझे कुछ सलाह दिए थे- इशांत शर्मा

बता दें इशांत शर्मा ने कहा कि, मैंने एक 2018 में मेलबर्न टेस्ट के दौरान बार जसप्रीत बुमराह से पूछा था कि टी20 में मेरी गेंदबाजी के बारे में आप क्या सोचते हैं। तो उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी लेंथ काफी शानदार थी। लेकिन मुझे स्लो सीम डिलीवरी पर काम करने की जरुरत है, जो बल्लेबाजों को चकमा दे सकता है। फिर इसके बाद मैंने नकल बॉल पर काम किया।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैं अभी अपने क्रिकेट को एन्जॉय कर रहा हूं। मैंने अपने लिए कोई उम्मीद नहीं रखी है और मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। जब मैं पिछले साल अनसोल्ड रह गया था तब मेरी पत्नी ने मुझे याद दिलाया कि मैंने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया था। फिर क्रिकेट के प्रति मेरे जूनून ने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इशांत शर्मा ने कहा कि, दरअसल मैंने एक तेज गेंदबाजी कोच के साथ काम किया और हमने उन पहलुओं पर बात की जिनमें मैं सुधार कर सकता हूं। बता दें 2022 के मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रह गए थे लेकिन इस साल ही दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने इशांत शर्मा को 50 लाख की कीमत में अपने टीम में शामिल किया था।

close whatsapp