आईपीएल 2023: कोहली की टीम के हारने के बाद MI ने मचाया बवाल, रोहित शायद विराट को उदास देख हो गए थे काफी खुश
रोहित शर्मा की MI ने मनाया विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की हार का जश्न!
अद्यतन - May 22, 2023 3:57 pm

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से बाहर होने से सबसे ज्यादा खुश कोई है, तो वो मुंबई इंडियंस (MI) और रोहित शर्मा है, और आईपीएल की सबसे सफल टीम ने यह साबित भी कर दिया है।
आपको बता दें, अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 21 मई को जारी आईपीएल 2023 में अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को मात देने में सफल हो जाती तो मुंबई इंडियंस (MI) का संभवतः प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो जाता, क्योंकि RCB की NRR पॉजिटिव है, जबकि MI का NRR अभी भी नेगेटिव है।
MI ने मनाया RCB की हार का जश्न!
मुंबई इंडियंस (MI) ने 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आठ विकेट से मात देकर आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बनाई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) विराट कोहली के रिकॉर्डतोड़ शतक के बावजूद गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों छह विकेट की मात झेलकर इस सीजन से बाहर हो गई है। अब मुंबई इंडियंस (MI) का 24 मई को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से सामना है।
इस बीच, मुंबई इंडियंस (MI) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां सभी खिलाड़ी टीम के आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद बहुत खुश लग रहे हैं, और सभी खुशी में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। खैर, MI की इस खुशी का कारण RCB की हार है, जिसके बाद विराट कोहली समेत पूरी टीम में निराशा पसर गई गई, वहीं रोहित शर्मा और उनके खिलाड़ी के चेहरे चमक रहे हैं।
MI के कप्तान रोहित शर्मा और उनके खिलाड़ियों का जश्न देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें अपनी सफलता से कहीं ज्यादा कोहली की टीम के बाहर होने की खुशी है, इसलिए फ्रेंचाइजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।