आईपीएल 2023: शुभमन गिल की बहन को भद्दी गालियां देने वाले ट्रोलर्स के खिलाफ तगड़ा एक्शन लेगा दिल्ली महिला आयोग - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: शुभमन गिल की बहन को भद्दी गालियां देने वाले ट्रोलर्स के खिलाफ तगड़ा एक्शन लेगा दिल्ली महिला आयोग

शुभमन गिल के इस सीजन में दूसरे शतक के कारण RCB प्लेऑफ में नहीं जा पाई।

DCW Chairperson and Shubman Gill with his sister. (Image Source: Twitter)
DCW Chairperson and Shubman Gill with his sister. (Image Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का आखिरी लीग मैच 21 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया। इस मैच विराट कोहली और शुभमन गिल दोनों के बल्ले से शतक निकला, लेकिन जीत गुजरात टाइटंस (GT) के हाथ लगी और इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का जारी आईपीएल 2023 में सफर समाप्त हुआ।

शुभमन गिल के इस सीजन में दूसरे शतक के कारण RCB प्लेऑफ में नहीं जा पाई, और उनका 15 साल से आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार एक साल और आगे बढ़ गया। इस बीच, गुजरात के खिलाफ बैंगलोर की हार RCB फैंस को बिल्कुल हजम नहीं हुई और मैच के बाद उन्होंने शुभमन गिल को टारगेट करना शुरू कर दिया, क्योंकि वे गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज को टीम की हार का जिम्मेदार मानते हैं।

DCW शुभमन गिल की बहन को गाली देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा

RCB के फैंस इस हद तक गिर गए कि उन्होंने गिल के साथ-साथ उनकी बहन को भी गाली गलौच देना शुरू कर दिया। RCB vs GT मैच के बाद शुभमन गिल और उनकी बहन के लिए कई सारे गंदे-गंदे ट्वीट किए गए, जिस पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इन ट्रोलर्स के कुछ पोस्टों का कोलाज ट्विटर पर पोस्ट किया और इस घटना को शर्मनाक बताया। मालीवाल ने वादा किया कि शुभमन गिल के साथ उसी तरह न्याय किया जाएगा जैसे DCW ने विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों को अपशब्द कहने पर किया था।

स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा: “ट्रोलर्स को शुभमन गिल की बहन को गाली देते देखना बेहद शर्मनाक है और वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि जिस टीम को वे फॉलो करते हैं, वह एक मैच हार गई। पहले हमने विराट कोहली की बेटी को गाली देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी, अब दिल्ली महिला आयोग (DCW) उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जिन्होंने गिल की बहन को गाली दी है।”

close whatsapp