IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है सुनील गावस्कर, रिकी पोंटिंग को पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने जमकर लगाई फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है सुनील गावस्कर, रिकी पोंटिंग को पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने जमकर लगाई फटकार

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रिकी पोंटिंग की कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

Sunil Gavaskar And Ricky Pointing (Pic Source-Twitter)
Sunil Gavaskar And Ricky Pointing (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टीम ने इस सीजन में कुल 14 मुकाबले खेले जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की जबकि 9 में उनको हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में 9वें पायदान पर रहे।

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अपनी टीम का डायरेक्टर सौरव गांगुली को बनाया था और मुख्य कोच की कमान रिकी पोंटिंग को दी थी। हालांकि इसके बावजूद दिल्ली फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में टीम के मिडिल ऑर्डर ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। शायद यही वजह है कि टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रिकी पोंटिंग की कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। बता दें, रिकी पोंटिंग को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से कई मुकाबलों में काफी अच्छी बल्लेबाजी भी की है।

रिकी पोंटिंग ने स्पोर्टस्टार के अपने कॉलम में लिखा कि, ‘अब प्लेऑफ शुरू हो रहा है और चारों टीमें यही कोशिश करेंगे कि इस बार की ट्रॉफी वो अपने नाम करें। क्या हमें ऐसा चैंपियन मिलेगा जिसने आज से पहले कभी ट्रॉफी अपने नाम नहीं थी या फिर बड़े फाइनल में अनुभव काम आएगा? जो पिछले संस्करण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे वो इस बार थोड़ी और मेहनत करने को देखेंगे।’

रिकी पोंटिंग को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि, ‘सबसे ज्यादा जरूरी है कि अगले ऑक्शन से पहले सभी टीमों को कई बड़े फैसले लेने होंगे। सबसे नीचे की दो टीमों को काफी बदलाव करने पड़ेंगे। इन दोनों टीमों की कोचिंग दो दिग्गज बल्लेबाजों ने की है और उसके बाद भी दोनों अंक तालिका की सबसे निचले स्थान पर रही। काफी कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे बड़ी बात है कि यह दोनों खिलाड़ी अपने-अपने समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

उन्हें परेशानी किस चीज की हो रही है, कि क्या घरेलू युवा खिलाड़ियों को वो अपनी महत्वपूर्ण सलाह दे या ना दे। इन खिलाड़ियों के पास काफी कला है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम के पास कई युवा खिलाड़ी हैं लेकिन उनका प्रदर्शन इस सीजन में बहुत ही निराशाजनक रहा है।

पृथ्वी शॉ भी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने भी सिर्फ एक मैच में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन उसको हटा दिया जाए तो वो भी बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे। अक्षर पटेल की बल्लेबाजी आर्डर को लेकर भी काफी बातचीत हुई लेकिन उनके क्रम को भी वैसा ही रखा गया।’

close whatsapp