उम्मीद है चेपॉक में यह धोनी की आखिरी पारी ना हो- धोनी के संन्यास को लेकर बोले इरफान पठान - क्रिकट्रैकर हिंदी

उम्मीद है चेपॉक में यह धोनी की आखिरी पारी ना हो- धोनी के संन्यास को लेकर बोले इरफान पठान

इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा कि, उम्मीद करता हूं कि चेपॉक में यह धोनी का आखिरी पारी ना हो।

Dhoni And Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)
Dhoni And Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का पहला क्वालीफायर मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जहां सबसे ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी के फैंस नजर आए। दरअसल काफी समय से ऐसी कयास लगाई जा रही है कि बतौर प्लेयर यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने भी धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी का आखिरी सीजन नहीं होगा। दरअसल उन्होंने यह बात अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कही है।

उम्मीद करता हूं कि चेपॉक में यह धोनी का आखिरी पारी ना हो- इरफान पठान 

बता दें इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा कि, इम्पैक्ट प्लेयर नियम के आ जाने से उम्मीद करता हूं कि चेपॉक में यह धोनी की आखिरी पारी ना हो। हालांकि GT के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में इस बात के संकेत दिए हैं कि वह अगले साल भी आईपीएल खेलना जारी रख सकते हैं।

दरअसल धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान्स पर कहा कि, मुझे नहीं पता है अभी मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। दिसंबर के आसपास एक छोटा ऑक्शन होगा तो अभी से ही सिरदर्द क्यों लेना। मेरे पास फैसला करने के लिए अभी पर्याप्त समय है। मैं CSK के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा, फिर चाहे वो खेलने के फॉर्म में हो या कहीं बाहर बैठना हो, मुझे वाकई नहीं पता है।

उन्होंने आगे कहा कि, सच कहूं तो मैं जनवरी से घर से बाहर हूं और मार्च से प्रैक्टिस कर रहा हूं। इसमें बहुत समय लगता है। इसलिए हम देखेंगे, अभी भी मेरे पास इस फैसले को लेने के लिए पर्याप्त समय है। बता दें क्वालीफायर 1 मैच में CSK ने GT को 15 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही CSK फाइनल में पहुंच गई है।

close whatsapp