नए सिक्सर किंग रिंकू सिंंह की खास तस्वीर देख, फैन्स को आया खिलाड़ी पर जमकर प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

नए सिक्सर किंग रिंकू सिंंह की खास तस्वीर देख, फैन्स को आया खिलाड़ी पर जमकर प्यार

अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं रिंकू सिंह।

Rinku Singh With His Family (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh With His Family (Image Credit- Instagram)

भले ही IPL 2023 में KKR टीम अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन टीम के नए स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इस सीजन जमकर सुर्खियां बटोरी। जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि, IPL 2023 रिंकू का पूरा जीवन ही बदल सकता है और अब अपने घर पहुंचने के बाद इस खिलाड़ी ने बेहद खास तस्वीर शेयर की है।

काफी मुश्किल का सामना किया है रिंकू सिंह

जी हां, KKR के सबसे प्रमुख बल्लेबाज बन चुके रिंकू सिंह ने काफी गरीबी और परेशान देखी है, साथ ही इस खिलाड़ी को क्रिकेट के साथ-साथ कई और काम भी करने पड़े हैं। वहीं कई इंटरव्यू में रिंकू बोले चुके हैं कि KKR टीम ने, उनकी पूरी लाइफ को ही बदल दिया है।

रिंकू सिंह इमोशनल हो गए परिवार से मिलकर!

*अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं रिंकू सिंह।
*हाल ही में इस खिलाड़ी ने फैन्स के साथ नया पोस्ट किया शेयर।
*इस तस्वीर में रिंकू नजर आ रहे हैं अपने माता और पिता के साथ।
*तस्वीर पर आए लाखों लाइक्स, फैन्स ने किए प्यारे-प्यारे कमेंट्स।

अपने माता-पिता के साथ रिंकू सिंह की ये नई तस्वीर आई सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿 (@rinkukumar12)

एक ओवर ने रिंकू सिंह को नई पहचान दिला दी

IPL 2023 का आगाज रिंकू ने काफी धमाकेदार अंदाज में किया था, जहां इस बल्लेबाज ने गुजरात के गेंदबाज यश दयाल को एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के मारे थे और KKR को अहम जीत दिलाई थी। उसके बाद से रिंकू की पहचान फिनिशर के तौर पर बन गई।

5 छक्के लगाने के बाद खिलाड़ी का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿 (@rinkukumar12)

close whatsapp