IPL 2023: बारिश की वजह से चेन्नई बनाम गुजरात मैच धुलने के बाद रेलवे स्टेशन पर सोने के लिए मजबूर हुए फैंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: बारिश की वजह से चेन्नई बनाम गुजरात मैच धुलने के बाद रेलवे स्टेशन पर सोने के लिए मजबूर हुए फैंस

फाइनल मैच अब 29 मई को खेला जाएगा। 

Cricket Fans (Image Credit- Twitter)
Cricket Fans (Image Credit- Twitter)

IPL 2023 Final, CSK vs GT: आईपीएल 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 28 मई, रविवार को होने वाला था। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मैच के दिन लगातार शाम से बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से यह मैच रविवार को नहीं हो पाया है।

तो वहीं इस फाइनल मैच को सोमवार 29 मई को शिफ्ट कर दिया है। लेकिन इस मैच के लिए देश के दूर-दराज के इलाकों से आए फैंस को बड़ी ही परेशानी का सामना करना पड़ा है। बता दें कि मैच रद्द होने का कारण चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ फैंस को रेलवे स्टेशन पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

बता दें कि इस घटना की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। तो वहीं इसको लेकर फैंस बीसीसीआई मैनेजमेंट पर तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

देंखे सीएसके फैंस की सोशल मीडिया पोस्ट

साथ ही बता दें कि 28 मई, रविवार को मैच धुलने की जानकारी को इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। अपनी इस पोस्ट में लीग ने लिखा- टाटा आईपीएल फाइनल को रिजर्व डे 29 मई को शिफ्ट कर दिया है और यह शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मैच की फिजिकल टिकट कल भी वैध रहेंगी। आपसे अनुरोध है कि टिकटों को संभाल कर रखें।

चेन्नई की निगाहें पांचवे आईपीएल टाइटल पर

दूसरी ओर आपको आईपीएल 2023 के फाइनल मैच के बारे में जानकारी दें तो प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के बाद, चे्न्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालिफायर मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर, फाइनल मैच में जगह बनाई थी। तो वहीं गुजरात ने भी दूसरे क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

हालांकि, चेन्नई की निगाहें इस बार आईपीएल ट्राॅफी को कुल पांचवी बार जीतने पर होंगी, तो गुजरात पर अपने खिताब को बचाने का दबाव होगा। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि फाइनल मैच में कौनसी टीम बाजी मारेगी?

close whatsapp