स्टीव स्मिथ को आउट करने के लिए चेतेश्वर पुजारा के पास होगी अलग रणनीति- सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने कहा कि, यह मत भूले कि चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स की कप्तानी भी की है।
अद्यतन - जून 1, 2023 2:22 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसको लेकर दोनों ही टीमें अभी से तैयारियों में लग गई है। दोनों ही टीमों के अधिकतर खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं।
वहीं WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि, स्टीव स्मिथ को आउट करने में चेतेश्वर पुजारा का सलाह बेहद अहम होगा क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में खेल रहे हैं और चेतेश्वर पुजारा, स्टीव स्मिथ के कप्तान भी रहे।
स्टीव स्मिथ को लेकर उन्होंने जरूर कुछ प्लान भी बनाए होंगे- सुनील गावस्कर
बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर ‘Follow the Blues’ शो में बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, यह मत भूले कि उन्होंने (चेतेश्वर पुजारा) ससेक्स की कप्तानी भी की है। इसलिए जाहिर है कि इस टीम में अपने साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को लेकर उन्होंने जरूर कुछ प्लान भी बनाए होंगे। इसके साथ ही उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी भी बताया है।
सुनील गावस्कर ने कहा कि, यह तथ्य है कि वह वहां मौजूद रहें हैं, इसका मतलब यह है कि उन्होंने देखा होगा कि द ओवल की पिच किस तरह का बर्ताव कर रही है। उन्होंने शायद द ओवल में नहीं खेला हो और वह ससेक्स में रहा हो जो लंदन से काफी दूर भी नहीं है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, लेकिन उन्होंने इसपर नजर रखी होगी कि वहां क्या चल रहा है और जहां तक बल्लेबाजी इकाई और कप्तानी की बात है तो उनकी सलाह बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। टीम इंडिया की उम्मीदें उनसे ज्यादा रहने वाली है। बता दें 7 जून से 11 जून तक ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच WTC का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।