आगामी महिला एशेज 2023 में अपनी सबसे बड़ी कमी पर विजय पाना चाहती हैं बेथ मूनी
बेथ मूनी पिंडली की चोट के कारण तीन महीने से एक्शन से बाहर थी।
अद्यतन - Jun 3, 2023 2:21 pm

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर बेथ मूनी का मानना है कि आगामी एशेज 2023 में इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलना आसान नहीं होगा। मूनी ने यह भी कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अपना बेस्ट देना चाहती है, और उम्मीद कर रही हैं कि उसे इस सीजन कुछ टेस्ट मैच खेलने मिलेंगे।
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम इस महीने महिला एशेज 2023 के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाली है, और इस दौरान एकमात्र टेस्ट, तीन ODI और तीन T20I मैच 22 जून से 26 जून तक खेले जाएंगे। बेथ मूनी को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में पिंडली की चोट लग गई थी, जिस कारण वह तीन महीने से एक्शन से बाहर थी, इसलिए वह आगामी महिला एशेज 2023 सीरीज में एक्शन में लौटने के लिए बेताब है।
एशेज 2023 सीरीज में एक्शन में लौटने के लिए बेताब है बेथ मूनी
बेथ मूनी ने cricket.com.au के हवाले से कहा: “मैं पिछले कुछ टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसका भार मेरे कंधो पर है। मैंने टेस्ट क्रिकेट में वास्तव में कुछ खास योगदान नहीं दिया है, और इंग्लैंड में विजयी रन बनाने में सक्षम होना बहुत चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि वहां की परिस्थितियां कठिन है। लेकिन मुझे इस समर कुछ टेस्ट मैच खेलने में सक्षम होने से अपनी योजना पर काम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि यह प्रारूप सीमित ओवरों के क्रिकेट से काफी अलग है।
सभी बल्लेबाज निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मैं अपनी टीम को उस स्थिति में कैसे लाऊं जहां हम टेस्ट मैच जीत सकें। मैं अपनी टीम के लिए किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी करना चाहूंगी, मेरे कोई फेवरिट बैटिंग पोजीशन नहीं है।”
ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड: एलिसा हीली, डार्सी ब्राउन, एशलीग गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लीचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहम।