ENG बनाम IRE: मैच के तीसरे दिन कर्टिस कैंपर का कैच लेने के बाद बेन स्टोक्स लड़खड़ा गए  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG बनाम IRE: मैच के तीसरे दिन कर्टिस कैंपर का कैच लेने के बाद बेन स्टोक्स लड़खड़ा गए 

कैंपर का कैच बेन स्टोक्स ने फाइनल लेग पर पकड़ा था, जिसके बाद वे लड़खड़ा गए 

England vs Ireland (Image Credit- Twitter)
England vs Ireland (Image Credit- Twitter)

England vs Ireland, Only Test, Day-3: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसने दिन आज 3 जून को मेजबान इंग्लिश टीम ने मैच की पकड़ पर अपना शिकंजा और मजूबत कर लिया है। तो वहीं इस मैच के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो इंग्लैंड क्रिकेट फैंस को शायद कुछ पसंद ना आए।

बता दें कि मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक कैच लपकने के बाद काफी परेशानी में दिखे। गौरतलब है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से एशेज सीरीज शुरू हो रही है। ऐसे में टीम के कप्तान का इस तरह मैदान पर नजर आना इंग्लिश टीम के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन आयरलैंड की पारी के 44वें ओवर, जो इंग्लैंड की ओर से जो रूट करने आते हैं, उनकी तीसरी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद कर्टिस कैंपर एक स्वीप शाॅट खेलते हैं और गेंद शाॅर्ट फाइन लेग पर जाती है।

तो वहीं इसके बाद बेन स्टोक्स बड़ी ही तेजी से भागकर इस कैच को लपक कर पूरा करते हैं। लेकिन जैसे ही उन्होंने इस कैच को पूरा किया उन्हें पैर में कुछ परेशानी हुई और स्टोक्स सहीं नहीं दिख रहे थे। दूसरी ओर हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2023 में बेन स्टोक्स अपने घुटने की चोट की वजह से सिर्फ 2 मैच ही खेल पाए थे। ऐसे में अगर स्टोक्स की यह चोट गंभीर रूप धारण कर लेती है तो आगामी एशेज सीरीज में इंग्लैंड के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

जीत के करीब इंग्लैंड

दूसरी ओर आपको इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच के बारे में जानकारी दें तो आयरलैंड ने आज 3 विकेट के नुकसान से 97 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी के आधार पर अभी भी आयरिश टीम इंग्लैंड से दूसरी पारी में 15 रन पीछे है। खबर लिखे जाने तक टीम ने इस वक्त दूसरी पारी में 78 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 337 रन बना लिए हैं।

close whatsapp