PCB तीन उपमहाद्वीप क्रिकेट बोर्ड द्वारा एशिया कप हाइब्रिड मॉडल को खारिज करने से है निराश
इस हाइब्रिड मॉडल के अनुसार भारत के जितने भी मुकाबले एशिया कप में होंगे वो सब न्यूट्रल वैल्यू में खेले जाएंगे जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे।
अद्यतन - Jun 6, 2023 12:39 pm

इस साल यानी 2023 में एशिया कप खेला जाना है। एशिया कप के वेन्यू को लेकर अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को लेकर एक हाइब्रिड मॉडल पेश किया था जिसको श्रीलंका क्रिकेट, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरी तरह से नकार दिया है।
इस बात से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी दुखी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने एक हाइब्रिड मॉडल एशियाई क्रिकेट परिषद को पेश किया था जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस चीज को लेकर मना कर दिया था कि अगर यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाता है तो वो वहां का दौरा नहीं करेंगे।
इस हाइब्रिड मॉडल के अनुसार भारत के जितने भी मुकाबले एशिया कप में होंगे वो सब न्यूट्रल वैल्यू में खेले जाएंगे जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मॉडल को मना कर दिया है। अगर पाकिस्तान को एशिया कप में भाग लेना है तो उन्हें न्यूट्रल वेन्यू में खेलना होगा।
अगर पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी के अधिकार अपने पास रखने हैं तो इस टूर्नामेंट को श्रीलंका में होस्ट करना होगा जिसके लिए सभी देशों ने हामी भर दी है। 3 देशों के बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल को रिजेक्ट कर दिया है और अब ऐसा हो सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप 2023 में ना खेलें। अगर ऐसा होता है तो संयुक्त अरब अमीरात को इस संस्करण में खेलने का मौका मिल सकता है।
एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रस्ताव को खारिज किया
हाल ही में ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के वनडे सीरीज खेलने के प्रस्ताव को मना कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने यह प्रस्ताव रखा था है कि एशिया कप से पहले दोनों टीमों के बीच एक वनडे सीरीज खेली जानी चाहिए लेकिन PCB सूत्र के मुताबिक बोर्ड इस समय श्रीलंका क्रिकेट से काफी खफा है और इसी वजह से उन्होंने इस सीरीज के लिए मना कर दिया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले यह भी कहा था कि अगर भारत एशिया कप 2023 को खेलने के लिए उनके यहां नहीं आते हैं तो वो भी वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे।