चहल को मसूरी के पहाड़ों पर भी नचाना नहीं छोड़ा वाइफ धनश्री ने; देखिए वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

चहल को मसूरी के पहाड़ों पर भी नचाना नहीं छोड़ा वाइफ धनश्री ने; देखिए वायरल वीडियो

युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री एक बहुत ही फेमस डांसर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फॉलोइंग है।

Yuzvendra Chahal. (Image Source: Instagram)
Yuzvendra Chahal. (Image Source: Instagram)

भारतीय स्टार लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए हाल ही में समाप्त हुआ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सोलहवां संस्करण बेहद यादगार रहा। चहल ने आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार प्रदर्शन किया, और इस सीजन में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे।

आपको बता दें, भारत के अनुभवी लेग-स्पिनर ने आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 21 विकेट लिए, और इस दौरान वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। चहल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 145 मैचों में 187 विकेट लिए हैं।

मसूरी में भी थिरकना नहीं छोड़ा इस कपल ने

इस बीच, आईपीएल 2023 के बाद युजवेंद्र चहल के पास दो महीने का ब्रेक है, क्योंकि वह इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे WTC 2023 फाइनल का हिस्सा नहीं हैं, और स्टार क्रिकेटर इस समय अपने ब्रेक का अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर लुफ्त उठा रहा है।

दरअसल, चहल अपनी वाइफ धनश्री वर्मा और दोस्तों के साथ मसूरी ट्रिप पर गए हुए हैं, जहां वह ट्रैकिंग से लेकर पहाड़ी खाने और नेचर का जमकर आनंद ले रहे हैं, और साथ ही अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर लगातार शेयर कर रहे हैं।

युजवेंद्र चहल ने 6 जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह अपनी वाइफ और मित्र के साथ चोरबजारी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, और साथ ही इसमें उन्होंने मसूरी की खूबसूरती को दिखाया और ट्रेक के दौरान उन्होंने जो गेम्स और मैगी के मजे लिए, वो भी शेयर किया।

यहां देखिए वो वीडियो –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

आपको बता दें, युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री एक बहुत ही फेमस डांसर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फॉलोइंग है। चहल ने धनश्री के पास डांस क्लासेज लगाई थी, और इसी दौरान उसके प्यार में पड़ गए और फिर जल्द ही शादी भी कर ली।

close whatsapp