क्या विराट कोहली की सिफारिश से फाफ डु प्लेसिस बने RCB टीम के कप्तान? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या विराट कोहली की सिफारिश से फाफ डु प्लेसिस बने RCB टीम के कप्तान?

विराट इस खेल के बहुत शानदार कप्तान है- फाफ डु प्लेसिस।

Virat Kohli and Faf du Plessis (Photo Source: Twitter)
                                           Virat Kohli and Faf du Plessis (Photo Source: Twitter)

स्टार खिलाड़ियों से लबरेज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को नया कप्तान मिल गया है, जहां अब से RCB टीम की कमान मैदान पर फाफ डु प्लेसिस के हाथों में होगी। इससे पहले विराट ने 2021 में टीम की कप्तानी छोड़ने ऐलान कर दिया था और अब वो इस साल से टीम में बतौर खिलाड़ी खेलेंगे। लेकिन उसके बावजूद भी टीम के नए कप्तान फाफ विराट की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें महान बता रहे हैं। साथ ही कल टीम की नई जर्सी भी सामने आई है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

कप्तान बनते ही फाफ डु प्लेसिस गाने लगे ‘विराट’ राग

कल का दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए काफी खास था, जहां कल बैंगलोर में टीम का एक बड़ा इवेंट हुआ और इसी इवेंट में नए कप्तान का ऐलान भी कर दिया गया। फाफ डु प्लेसिस को RCB ने 7 करोड़ में अपने नाम किया था, इससे पहले काफी सालों से CSK टीम के लिए खेल रहे थे और जमकर रन बना रहे थे। साथ ही फाफ ने साउथ अफ्रीका टीम की भी कप्तानी की है, ऐसे में उनको टीम को संभालने का अनुभव है और वो RCB के लिए भी वो ही काम करना चाहेंगे।

*विराट इस खेल के बहुत शानदार कप्तान है- फाफ डु प्लेसिस।
*फाफ ने कहा- विराट की कप्तानी-बल्लेबाजी के लिए बहुत सम्मान है।
*कोहली ने अपनी कप्तानी से टीम इंडिया को बदल दिया- फाफ।
*फाफ के अनुसार विराट की कप्तानी दुनिया में सबसे अलग है।

कप्तान बनने के बाद फाफ का बयान

कुछ ऐसी होगी साल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम

विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, चामा मिलिंद, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड, सुयश प्रभुदेसाई, अनीश्वर गौतम, डेविड विली, लवनीत सिसोदिया, सिद्धार्थ कौल

close whatsapp