आकाश चोपड़ा ने उठाई अजिंक्य रहाणे की पारी पर सवाल, कहा- उन्होंने अच्छी पारी जरूर खेली लेकिन……
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, अजिंक्य रहाणे ने अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव किया है।
अद्यतन - Jun 10, 2023 4:22 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम पहली पारी में मात्र 296 रन बना सकी। दरअसल भारत की ओर से सबसे अच्छी पारी अजिंक्य रहाणे ने की।
बता दें अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अजिंक्य रहाणे की पारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने उनकी (अजिंक्य रहाणे) तकनीक में बदलाव को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वह इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं कि क्या ये बल्लेबाजी करने का सही तरीका है।
मैं 100% सुनिश्चित नहीं हूं कि यह खेलने का सही तरीका है- आकाश चोपड़ा
दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, अजिंक्य रहाणे ने अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव किया है। दरअसल उनके दोनों पैर क्रीज के अंदर रहते हैं, वह काफी देर से भी खेल रहे हैं, जो अच्छी बात है, लेकिन वह बिल्कुल भी आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मैं 50-50 इससे सहमत हूं, मैं 100% सुनिश्चित नहीं हूं कि यह खेलने का सही तरीका है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल यह खेलने का एक तरीका है और फिर विराट कोहली का अपना तरीका है, जिन्हें निश्चित रूप से विकेट टेकिंग बॉल मिली, लेकिन क्या इसे और बेहतर तरीके से खेला जा सकता था? दरअसल मार्नस लाबुशेन भी ऐसा ही करते हैं और वह फ्रंट फुट पर रहते हैं। इसलिए शायद कई बार उन्हें गेंद लगती है। अगर आप इसे बैकफुट पर खेलते हैं तो आप उस गेंद को बेहतर तरीके से खेलने में सफल हो सकते हैं।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, अजिंक्य रहाणे ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि वह अंत में जरूर आउट हो गए, उन्हें जीवनदान भी मिला। उन्होंने फॉलोऑन बचा लिया। हालांकि मुझे ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया टीम भारत को वैसे भी फॉलोऑन नहीं देना चाहती थी।