ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है टीम इंडिया, रहाणे के बाद शार्दुल भी हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है टीम इंडिया, रहाणे के बाद शार्दुल भी हुए आउट

अजिंक्य रहाणे ने भारत की दूसरी पारी में 108 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 46 रन बनाए।

Ajinkya Rahne and Shradul Thakur (Pic Source-Twitter)
Ajinkya Rahne and Shradul Thakur (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। खेल का पांचवा दिन आज यानी 11 जून को शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और लगभग इस फाइनल को अपने नाम कर लिया है।

बता दें, खेल के पांचवें दिन स्कॉट बोलैंड ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को आउट किया। विराट कोहली भारत की दूसरी पारी में 49 रनों पर आउट हो गए जबकि रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

तमाम लोगों को अजिंक्य रहाणे से काफी उम्मीद थी लेकिन वो भी 46 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार हुए। मुकाबले का 57वां ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क ने अजिंक्य रहाणे को काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको भारतीय बल्लेबाज समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास चली गई। एलेक्स कैरी ने इस कैच को पूरा किया और रहाणे को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

अजिंक्य रहाणे ने भारत की दूसरी पारी में 108 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अब मुकाबला भारत के हाथों से पूरी तरह से निकल चुका है।

भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में

बता दें, भारत को यह मैच जीतने के लिए 444 रनों की जरूरत थी। टीम ने महत्वपूर्ण समय पर अपने विकेट गवाए और इस समय भारत काफी मुश्किल परिस्थिति में है। रहाणे के बाद शार्दुल ठाकुर भी बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।

शार्दुल ठाकुर को नाथन लियोन ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल भारत को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें अब अविश्वसनीय क्रिकेट खेलना होगा। टीम के प्रदर्शन से काफी लोग निराश हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि कई खिलाड़ियों को दूसरी पारी में शुरुआत तो काफी अच्छी मिली लेकिन कोई भी उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया।

https://twitter.com/RaviV02/status/1667853417509978112?s=20

https://twitter.com/proteasyash/status/1667852970686578691?s=20

https://twitter.com/yogeshrakh222/status/1667852451951808516?s=20

 

 

close whatsapp