WTC फाइनल: बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने वाली रोहित शर्मा ने गेंदबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC फाइनल: बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने वाली रोहित शर्मा ने गेंदबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 209 रनों से जीत दर्ज की।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल में खेला जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया पहली पारी में 296 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने 270 रनों पर दूसरी पारी घोषित कर भारत को 444 रनों का लक्ष्य दिया था।

भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 209 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। और एक बार फिर भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है। WTC फाइनल में टीम इंडिया के हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच हार के बाद रोहित शर्मा ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने WTC  फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो टीम पर भारी पड़ते हुए नजर आया। रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगा कि हमने टॉस जीत के साथ अच्छी शुरूआत की।’

‘हमने पहले सत्र में अच्छी गेंदबाजी की और फिर हमने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे खुद को निराश किया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा। स्टीव स्मिथ और हेड ने अच्छा खेला। हमें पता था कि वापसी करना मुश्किल होता है। लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया।’

हमने चार सालों में कड़ी मेहनत की है- रोहित शर्मा

भारत ने पिछले WTC फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उसमें भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दो WTC फाइनल हारने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ‘हमने उन चार सालों में कड़ी मेहनत की है, ईमानदारी से दो फाइनल खेलना हमारे लिए एक अच्छी उपलब्धि है लेकिन हम भी एक मील आगे जाना चाहेंगे। यहां आने के लिए पिछले दो वर्षों में हमने जो कुछ किया है आप उसका श्रेय नहीं ले सकते।’

रोहित शर्मा ने आगे कहा,  ‘पूरी यूनिट की ओर से शानदार प्रयास, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम आगे नहीं बढ़ सके लेकिन हम संघर्ष करेंगे।’ रोहित शर्मा ने फैंस का धन्यवाद देते हुए अंत में कहा, ‘मैं उनमें से हर एक को धन्यवाद देना चाहता हूं वे हर रन और हर विकेट के लिए चीयर कर रहे थे।’

close whatsapp