अचानक पड़ोसी मेरे टाइमलाइन में....टीम इंडिया की हार के बाद इरफान पठान ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स पर साधा निशाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

अचानक पड़ोसी मेरे टाइमलाइन में….टीम इंडिया की हार के बाद इरफान पठान ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स पर साधा निशाना

WTC फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)
Irfan Pathan (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने WTC का खिताब अपने नाम किया। बता दें टीम इंडिया को मिली हार के बाद भारतीय फैंस के साथ साथ पाकिस्तानी फैंस भी टीम इंडिया की आलोचना कर रहे हैं।

अचानक सभी पड़ोसी खुशी के साथ मेरी टाइम लाइन में एंटर कर रहे हैं- इरफान पठान 

जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, अचानक सभी पड़ोसी खुशी के साथ मेरी टाइम लाइन में एंटर कर रहे हैं, क्योंकि टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल हार गई है। मैं उनके बारे में बहुत सही था।

बता दें इरफ़ान पठान के पुराने ट्वीट पर एक पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने ट्वीट कर लिखा कि पड़ोसियों संडे कैसा रहा? उम्मीद करता हूं इरफान आप सही होंगे। दरअसल इससे पहले पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को मात दी थी। जिसके बाद इरफान ने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया था। वहीं इरफान पठान की इस ट्वीट पर फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

वहीं अगर WTC Final की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में मात्र 296 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 270 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसके बाद भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 444 रनों का लक्ष्य मिला।

बता दें टीम इंडिया ने दूसरी पारी में चौथे दिन के खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 169 रन बना लिए थे। लेकिन पांचवे दिन बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सकें। उनके आउट होते ही रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे भी जल्दी आउट हो गए और टीम इंडिया इस मुकाबले को हार गई। जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाएं हो रही है।

close whatsapp