सौरव गांगुली ने बताई WTC Final में भारतीय टीम से कहां हुई थी गलती, कहा- भारत पहले दिन ही..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

सौरव गांगुली ने बताई WTC Final में भारतीय टीम से कहां हुई थी गलती, कहा- भारत पहले दिन ही…..

सौरव गांगुली ने कहा कि, WTC Final के पहले दिन ही टीम इंडिया की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही और भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को रन बनाने का मौका दिया। 

Sourav Ganguly And Team India (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly And Team India (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलियान ने 209 रनों से जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। बता दें टीम इंडिया को मिली इस हार पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने WTC Final में भारतीय टीम द्वारा की गई गलतियां गिनाई। उनका कहना कि WTC Final के पहले दिन ही टीम इंडिया की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही और भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को रन बनाने का मौका दिया।

विकेट लेने का इरादा कहीं ना कहीं गायब था- सौरव गांगुली 

बता दें स्पोर्ट्स तक पर बातचीत करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि, मोहम्मद सिराज ने WTC Final के दूसरे दिन के पहले सत्र में स्टीव स्मिथ को जो गेंद फेंकी और फिर इसके बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी दूसरे छोर से एकदम अलग हो गई। विकेट लेने का इरादा कहीं ना कहीं गायब था।

दूसरे दिन के पहले ओवर में जब मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने के लिए दौड़ रहे थे तब स्टीव स्मिथ ने आखिरी पल में पुल आउट किया। तब भारतीय तेज गेंदबाज ने इसे हल्के में नहीं लिया और अपना गुस्सा प्रकट करने के लिए गेंद को विकेटकीपर की ओर फेंका। भारत ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 469 रन पर आउट कर दिया था। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के खिलाफ अपनी क्षमता का प्रदर्शन बेहतर तरीके से नहीं कर सके।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह भारत को जीत के लिए 444 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था। भारत ने चौथे दिन बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन पांचवें दिन लंच से पहले ही सभी बल्लेबाज आउट हो गए। इस जबरदस्त जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया और वह खेल के तीनों फॉर्मेट में ICC विश्व खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।

close whatsapp