LPL 2023: दांबुला औरा के पूरे स्क्वॉड के बारे में जाने यहां
दासुन शनाका की कप्तानी में दांबुला औरा का प्रदर्शन पिछले सीजन में इतना अच्छा नहीं रहा और उन्होंने लीग स्टेज मुकाबलों के बाद पांचवा स्थान ग्रहण किया।
अद्यतन - जून 15, 2023 2:39 अपराह्न

आगामी लंका प्रीमियर लीग 2023 टूर्नामेंट का ऑक्शन 14 जून को कोलंबो के शंग्री ला होटल में आयोजित किया गया था। बता दें, यह लंका प्रीमियर लीग का सबसे पहला ऑक्शन था। कैप्ड और अनकैप्ड को मिलाकर कुल 360 खिलाड़ियों थे जिसमें से 156 विदेशी क्रिकेटर जबकि 204 घरेलू क्रिकेटर थे।
कुल 5 फ्रेंचाइजियों ने 94 खिलाड़ियों को खरीदा। लंका प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2018 में खेला गया था जिसमें 5 टीमों ने भाग लिया। पहले सीजन में जाफना स्टेलियन ने फाइनल में गाले ग्लैडिएटर्स को 53 रनों से मात दी। अगले दो संस्करणों को भी जाफना किंग्स ने अपने नाम किया।
दासुन शनाका की कप्तानी में दांबुला औरा का प्रदर्शन पिछले सीजन में इतना अच्छा नहीं रहा और उन्होंने लीग स्टेज मुकाबलों के बाद पांचवा स्थान ग्रहण किया। 2021 सीजन में उन्होंने चौथे स्थान ग्रहण किया था लेकिन क्वालीफायर 2 में वो बाहर हो गए थे। इस टूर्नामेंट के सबसे पहले सत्र में उन्होंने सेमीफाइनल में तो अपनी जगह बनाई थी लेकिन जाफना किंग्स ने उन्हें 23 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
हालांकि आगामी सीजन में टीम बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे और इस बार की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे। टीम काफी अच्छी दिख रही है। मैथ्यू वेड, हेडन केर, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा सभी खिलाड़ी आगामी सीजन में दांबुला औरा की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
आगामी सीजन के लिए यह रही दांबुला औरा की टीम:
मैथ्यू वेड, कुसल मेंडिस, लुंगी एन्डिडी, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डी सिल्वा, कुसल जनिथ परेरा, हेडन केर, सदीरा समरविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, नूर अहमद, सचिता जयतिलका, जनिथ लियानागे, दुशान हेमंत, प्रमोद मदुशन, शाहनवाज दासानी, लक्षण एडिरिसिंघे, जेहान डैनियल, वानुजा साहन, कविदु पथिरत्ना, रविंडु फर्नांडो, एलेक्स रॉस, ट्रेवीन मैथ्यू, मानेलकर डी सिल्वा।
आगामी सीजन में दांबुला औरा की टीम काफी मजबूत दिख रही है और उनको मात देना इतना आसान नहीं होगा। हालांकि देखते हैं कि दांबुला औरा बाकी टीमों को आगामी सीजन में कितनी चुनौती देती है।