Cricket Buzz: जाने 15 जून के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 15 जून के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

हरभजन सिंह इस चीज को देखकर काफी खुश हैं कि ऋषभ पंत अब काफी तेजी से अपनी चोट से उभर रहे हैं।

Social Media Trends
Social Media Trends

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें एबी डिविलियर्स उनको यह समझा रहे हैं कि कैसे उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2012 में डेल स्टेन के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक शानदार साझेदारी की थी और भारतीय टीम को मैच में वापसी दिलाई थी।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सभी से स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है और उन्होंने सभी की सुरक्षा के लिए दुआ भी मांगी। सुरेश रैना ने भारतीय सेना राहत और बचाव अभियान की जमकर सराहना की है जिन्होंने Cyclone Biparjoy में काफी साहसी कार्य किया।

हरभजन सिंह इस चीज को देखकर काफी खुश हैं कि ऋषभ पंत अब काफी तेजी से अपनी चोट से उभर रहे हैं। मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जमकर सराहना की है। उनके मुताबिक एशिया कप 2023 की मेजबानी अधिकार को वापस हासिल करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी अच्छा कार्य किया है।

 

close whatsapp