गजब हो गया भाई! सालों बाद अपने सगे भाई के साथ नजर आए धोनी, तस्वीर हुई वायरल
धोनी की नई तस्वीर आई सोशल मीडिया पर सामने।
अद्यतन - जून 16, 2023 6:09 अपराह्न

धोनी की हर दिन कोई ना कोई नई तस्वीर सामने आती है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है। IPL के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी और फिर वो अपने घर रांची चले गए थे। वहीं अब आप सभी के प्यारे माही एक और नई तस्वीर देखने को मिली है, लेकिन इस बार ये तस्वीर किसी और कारण से खबरों में हैं।
कहां हुई थी धोनी की सर्जरी?
IPL 2023 के दौरान धोनी को घुटने में काफी परेशानी हुई थी, लेकिन फिर भी वो हर मैच में खेलते हुए नजर आए थे। वहीं लीग खत्म होने के बाद माही ने मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी और वो सर्जरी सफल रही थी।
धोनी को आ गई अपने भाई की याद!
*धोनी की नई तस्वीर आई सोशल मीडिया पर सामने।
*इस तस्वीर में माही के साथ नजर आ रहे हैं उनके सगे भाई।
*थाला के भाई का नाम है नरेंद्र सिंह धोनी।
*कई सालों बाद अपने भाई के साथ नजर आए हैं धोनी।
ये तस्वीर आई है धोनी और उनके भाई की
हाल ही में कैफ से मिले थे माही
खिताब जीतने के बाद दिया था संन्यास को लेकर बयान
IPL 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी ने अपने संन्यास पर भी बयान दिया था, माही ने कहा था की वो एक साल और खेलना चाहते हैं और ये उनके फैन्स के लिए एक गिफ्ट की तरह होगा। लेकिन माही ने बोला ये पूरी तरह उनके शरीर पर निर्भर करता है और अभी 6-7 महीने हैं सोचने के लिए।