क्रिकेट छोड़ इन दिनों सोशल मीडिया के ‘खिलाड़ी’ बन रहे हैं ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर
ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने नई रील वीडियो की है शेयर।
अद्यतन - Jun 16, 2023 7:35 pm

क्रिकेट खिलाड़ी जब भी मैदान से दूर होते हैं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो जाते है, ऐसा ही कुछ वेंकटेश अय्यर के साथ भी है। ऑलराउंडर अय्यर इन दिनों फैन्स के साथ गजब के पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जो फैन्स को भी काफी पसंद आ रहे हैं और इस बार अय्यर ने अपना स्टालिश अवतार सभी को दिखाया है।
वेंकटेश अय्यर ने मारा था IPL 2023 में शतक
ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के लिए IPL 2023 काफी यादगार बन गए हैं, जहां अय्यर ने लीग में इस साल कमाल का शतक जड़ा था और हर मैच में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। अय्यर ने 14 मैचों में कुल 404 रन बनाए थे और उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक भी निकले थे।
सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं वेंकटेश अय्यर
*ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने नई रील वीडियो की है शेयर।
*सूट-बूट में पूरे स्वैग में दिख रहे हैं वीडियो में ऑलराउंडर अय्यर।
*आए दिन नई-नई रील वीडियो शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी।
*कुछ देर में वीडियो पर आए कई लाखों लाइक्स और कमेंट।
वेंकटेश अय्यर की नई रील आप भी देख लो
इन दिनों मंदिरों के भी दर्शन कर रहे हैं अय्यर
दूसरी ओर इन दिनों वेंकटेश अय्यर मंदिरों के भी दर्शन कर रहे हैं, जहां हाल ही में वो उज्जैन के महाकाल मंदिर गए थे और कुछ दिनों पहले ही वो चेन्नई के एक मंदिर में भी नजर आए थे जहां उन्होंने अपने फैन्स के साथ क्रिकेट भी खेला था।